sss

; //]]>

Diwali 2017: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये काम

इंटरनेट डेस्क। सभी को दिवाली के त्यौहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है और इस बार 19 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। यह दिन सभी के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन हर घर में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है ताकि घर में मां लक्ष्मी का वास हो और सुख- समृद्धि आए। अगर आप भी यह चाहते है क‌ि इस साल मां लक्ष्मी आपके घर आए या सुख- समृद्धि हो तो शास्‍त्रों में बताए गए ये काम दीपावली से पहले जरूर करें। इससे आपके घर में सकारात्मक उर्जा बनेगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएंगी। और ऐसा करने से आपका आने वाला साल सुख समृद्ध‌ि से भरा होंगा और आप घर में पूरे साल धन की कमी कभी नहीं रहेगी। आइए जानते है उन उपायों के बारे में …..

(1) अगर आप भी यह चाहते है कि आपके घर में सुख-समृद्धि आए तो यह उपाय जरूर अपनाएं इस उपाय में अपने घर के मुख्य द्वार को साफ पानी से धो दीज‌िए, अगर आपके दरवाजे लोहे के है तो उन पर कलर करवा कर स‌िंदूर से स्वास्त‌िक का च‌िन्ह बनवाएं।


(2) रसोई और ड्राईंग रूम में अगर कोई दीवार फटी हुई है या प्लास्टर टूट गया है तो उसकी जल्द ही मरम्मत करवा लें क्योंकि यह घर के लिए काफी अशुभ होती है। इससे घर की सुख- समृद्धि भी चली जाती है।

(3) अगर आपने किसी से उधार लिया हुआ है तो दिवाली से पहले ही उस कर्ज को चूका दें। क्योंकि शास्‍त्रों में यह बताया गया है जिसने कर्ज ले रखा है उसके घर में लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। इसलिए सबसे पहले उधार चुकाने की कोशिश करें।

(4) अगर आपकी घर की छत पर कूड़ा कबाड़ जमा हुआ है तो दिवाली से पहले उसे साफ कर दीज‌िए। ऐसा माना जाता है छत साफ रहने से तनाव और परेशानी की समस्या दूर हो जाती है। इसलिए अपनी घर की छत साफ रखें ताकि आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

The post Diwali 2017: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये काम appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zeDz0Q

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop