sss

; //]]>

Denmark Open: क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल की हार - Khabar NonStop

Saina Nehwal's Denmark Open

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन क्वार्टर फाइनल में हार गयीं। उनका डेनमार्क ओपन में जीत का सफ़र अब यहीं समाप्त हो गया है। महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में साइना का मुकाबला विश्व में 5वें स्थान की खिलाड़ी अकाने यामागुची से हुआ। अकाने यामागुची ने सायना को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

‘क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का कोई मामला दर्ज नहीं’

29 मिनट के भीतर सीधे गेम में 21-10, 21-13 से दी मात

12वीं विश्व वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल डेनमार्क को विश्व की 5वीं वरीयता प्राप्त जापान की खिलाड़ी अकाने यागामुची ने सीधे गेम में 21-10, 21-13 से से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। साइना की इस हार के बाद महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती का सफ़र ख़त्म हो गया है। यह दूसरी बार है जब साइना हार के बाद इस टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल करने से वंचित रह जायेंगी। साइना ने यह जीत 2012 में हासिल की थी।

क्रिकेटर युसूफ पठान ने दिवाली पर किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे तारीफ

दो बार हो चुका है साइना-यामागुची का सामना

साइना नेहवाल और जापानी खिलाड़ी अकाने यागामुची का मुकाबला अब तक दो बार हो चुका है। दोनों मुकाबले में एक बार साइना और एक बार यागामुची ने जीत हासिल की थी। साइना ने चीन ओपन में और यागामुची ने मलेशिया ओपन में एक दूसरे के खिलाफ जीत हासिल की थी। इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत डेनमार्क ओपन टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हो गये हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणॉय को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल मैच में मौजूदा विश्व चैम्पियन डेनमार्क के ही विक्टर एक्सेलसेन को हराया।

पीवी सिंधु कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंची



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zq4Exm

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop