sss

; //]]>

हिमांचल में बीजेपी ने खोले पत्ते, धूमल बने CM पद के उम्मीदवार - Khabar NonStop

 Prem Kumar Dhumal

राजगढ़। हिमांचल प्रदेश में बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात की घोषणा की। अमित शाह ने हिमांचल प्रदेश के राजगढ़ में आयोजित एक रैली में इस बात की घोषणा की।

जानें क्यों गुजरात-हिमाचल में बन सकती है बीजेपी की सरकार

‘अगले मुख्यमंत्री धूमल’, चुनाव इनके नेतृत्व में

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रैली में कहा कि भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। उन्होनें कहा कि हिमांचल के बारे में लोग पूछ रहे हैं कि बीजेपी हिमांचल में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ ही, आज मैं इस बात का ऐलान करता हूँ कि बीजेपी प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, “मुझे विश्वास हैं कि प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।” अमित शाह ने दावे के साथ कहा कि प्रेम कुमार धूमल 18 दिसंबर के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री होंगे।

कांग्रेस जमानती पार्टी है, गांधी परिवार भी जमानत पर बाहर हैं- मोदी

यह है चुनाव का कार्यक्रम

हिमांचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर मतदान 9 नवंबर को कराए जाएंगे। वहीं, नतीजे 18 दिसंबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि इस बार सभी बूथों पर VVPAT मशीन का इस्तेमाल होगा। चुनाव के लिए हिमांचल में कुल 7521 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

हिमाचलः कांग्रेस के 7 बागी नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए निष्कासित

कौन हैं प्रेम कुमार धूमल?

प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री है। वे राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की हमीरपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। धूमल 10 अप्रैल 1944 को गांव समीरपुर जिला हमीरपुर में पैदा हुए। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मिडिल स्कूल भगवाड़ा में हुई और मैट्रिक डीएवी हाई स्कूल टौणी देवी, जिला हमीरपुर से की। 1970 में इन्होंने दोआबा कालेज जालंधर में एमए इंग्लिश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इन्होंने पंजाब, विश्वविद्यालय (जालंधर) में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात दोआबा कालेज जालंधर चले गए। नौकरी करते हुए इन्होंने एलएलबी किया। 1984 में इन्होंने संसदीय चुनावों में भाग लिया और पराजित हुए, किंतु 1989 में विजयी हुए। 1991 में पुनः हमीरपुर की लोकसभा सीट से विजयी हुए तथा हिमाचल प्रदेश की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष बने। 1996 के लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। फिर 1998 के विधानसभा चुनावों में बमसन क्षेत्र से जीतकर प्रदेश में भाजपा-हिविंका गठबंधन के मार्च 1998 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक वह मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे।

चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में दरार, वीरभद्र सिंह का बागी बयान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z4DNKl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop