sss

; //]]>

CD विवाद: पुलिस पत्रकार वर्मा को रात तक लाएगी रायपुर - Khabar NonStop

Journalist Vinod Verma

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक सीडी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ़्तारी छत्तीसगढ़ सरकार के एक मंत्री राजेश मूणत को कथित अश्लील सीडी के जरिये ब्लैकमेल करने के मामले में हुई थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें आज रात दिल्ली से रायपुर लाया जायेगा।

देसी कट्टे के साथ फेसबुक पर अपलोड की फोटो, उसके बाद हुआ ये…

पुलिस को रस्ते में ही रुकना पड़ा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार विनोद वर्मा को रायपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस शुक्रवार शाम दिल्ली से सड़क के रास्ते लेकर निकली थी। गहरी रात हो जाने की वजह से पुलिस को रास्ते में ही रुकना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पुलिस की यह टीम विनोद वर्मा को लेकर भोपाल पहुंची थी। भोपाल से रायपुर पहुँचने में पुलिस को कम से कम 10-12 घंटे का समय लगता इसलिए बताया जा रहा है कि पुलिस की यह टीम रात में 12 बजे तक रायपुर पहुँच सकती है।

छत्तीसगढ़ प‍ुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की सियासत में मचा भूचाल

इस सीडी विवाद के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल आ गया है। वहीं मामले में मंत्री राजेश मूणत का नाम सामने आ रहा है। मंत्री ने इस बारे में कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिस की जा रही है। यह सीडी पूरी तरह से फर्जी है।

छत्तीसगढ़ की हर पंचायत जुड़ेगी राजधानी से, केन्द्रीय मंत्री पहुंचे रायपुर

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रकाश बजाज ने 26 अक्टूबर को रायपुर के पंडरी थाने में फ़ोन पर धमकी दिए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने कहा था कि उन्हें फ़ोन पर धमकी दी गयी है कि तुम्हारे आका का अश्लील विडियो हमारे पास है। शिकायतकर्ता प्रकाश बजाज के मुताबिक उनसे इसके लिए पैसे की मांग की गयी थी और पैसा न देने पर सीडी को सार्वजानिक कर इज्जत मिट्टी में मिलाने की धमकी दी गयी थी। पुलिस ने उक्त शिकायत पर अपराध क्रमांक 340/17 384,507 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया और इस पुरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की जांच में दिल्ली का एक व्यक्ति हाथ लगा। इसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि विनोद वर्मा नामक एक शख्स ने 1000 सीडी बनवाने का आर्डर दिया है। इसी विडियो संचालक की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया।

नक्सलियों से नहीं मलेरिया से मारे जा रहे जवान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xuagG9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop