sss

; //]]>

CBI निदेशक की नियुक्ति पर प्रशांत भूषण ने उठाए सवाल - Khabar NonStop

CBI

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को केन्द्रीय जांच ब्यूरो का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीबीआई, आईबी, बीएसएफ और एनआईसीएफएस में 8 अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। लेकिन राकेश अस्थाना पर नियुक्ति पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सवाल खड़े किए हैं।

क्या है एतराज

स्वराज इंडिया के नेता और जाने-माने वकील प्रशांत भूषण का कहना है कि राकेश अस्थाना का नाम स्टर्लिंग बायोटेक मामले में शामिल है और सीबीआई खुद इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन सरकार ने अस्थाना को ही सीबीआई का विशेष निदेशक नियुक्त कर इसकी स्वायत्ता पर सवालिया निशान लगाया है।

प्रशांत भूषण का कहना है कि राकेश अस्थाना की नियुक्ति पूरी तरह से गैरकानूनी है और वह इस निर्णय को चुनौती देंगे। बता दें कि राकेश अस्थाना, सुदीप लखटकिया और गुरबचन सिंह क्रमशः सीबीआई, सीआरपीएफ और आईबी में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे, जिन्हें अब विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l9aelD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop