BSP लोधी प्रत्याशी पर दांव खेलकर बढ़ा सकती है बीजेपी की मुसीबत - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी गोटियां बैठानी शुरू कर दी हैं। बुलन्दशहर नगर पालिका चेयरमैन के पद को लेकर सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ है।
हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री ने दिया विवादित बयान
सूत्रों का कहना
सूत्रों की मानें तो बसपा लोधी बिरादरी पर दाव खेलकर बीजेपी की मुसीबत बढ़ा सकती है। यदि बसपा लोधी बिरादरी के प्रत्याशी को उतारती है तो बीजेपी की राह आसान नही होगी। रविवार को नगर बाईपास रोड पर हुई लोधी बिरादरी की मीटिंग में बसपा से रामेश्वर लोधी को नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ाने की सहमति बनी जो बीजेपी के लिए मुसीबत साबित हो सकती है। मीटिंग में लोधी समाज के लोगों ने एकजुट होकर बसपा को चुनाव लड़ाकर विजयी बनाने का आह्वान किया है।
राजू भैया पर लगाया आरोप
लोधी समाज के लोगों ने बीजेपी में समाज को कोई मान सम्मान न मिलने एंव एटा सांसद राजू भैया पर बिना चढ़ावा चढ़ाये टिकट न कराने का भी आरोप लगाया है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य धर्मसिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मोटी रकम देने पर भी टिकट न कराने का आरोप राजू भैया पर लगाया है। ये कोई पहला मामला नही है जब राजू भैया पर लेनदेन का आरोप लगा हो इससे पूर्व भी राजू भैया पर टिकिट कराने के नाम पर चढ़ावा चढाने के आरोप लगते रहे हैं जिसके चलते लोधी समाज में भारी रोष उतपन्न है। जिसका असर निकाय चुनाव में साफ देखने को मिल सकता है।
प्रसव पीड़िता ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
अध्यक्षता शिवचरण माहुर का संचालन
बसपा के टिकट पर लोधी प्रत्याशी उतारने की सूचना पर अन्य दलों में खलबली मच गयी है। सभी लोगों ने रामेश्वर लोधी को जिताने का संकल्प लिया बैठक की अध्यक्षता शिवचरण माहुर एंव संचालन खुशीराम लोधी ने किया इस दौरान बसपा के प्रबल दावेदार रामेश्वरसिंह लोधी धर्मसिंह जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह प्रधान अमरपाल लोधी, अनिल लोधी, प्रवेन्द्र लोधी, पप्पू लोधी, श्योराज सिंह, रविन्द्र लोधी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gNSHdE
Comments
Post a Comment