BSNL के साथ Micromax का Bharat One फोन लॉन्च, जानें ऑफर - Khabar NonStop
भारतीय बाजार में जियो 4G फीचर फोन आने के बाद टेलीकॉम कंपनियां और मोबाइल कंपनियों में एक अलग प्रतिस्पर्धा की शुरूआत हुई इस दौरान एयरटेल ने भी बंडल ऑफर के साथ कार्बन का स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं अब इंडियन कंपनी Micromax ने Bharat One फीचर फोन BSNL के बंडल ऑफर के साथ पेश किया है। इस फोन की कीमत केवल 2,200 रूपये रखी है। इसके साथ ही महज 97 रूपये में फोन पर अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ उठाया जा सकता है।
Huawei ने लॉन्च किए शानदार स्मार्टफोन्स, जानें खासियत
Micromax का Bharat One अपने आप में एक खास फोन है जिसमें 4G फीचर फोन होने के साथ ही इस पर मिल रहा BSNL का प्लान भी बेहतर बनाता है। Bharat One फोन में 2.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। जिसे 128 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए वीजीए कैमरा दिया गया है। इसमें पावर के लिए 2,000mAh की बैटरी दी गई है।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर हो सकता है वाई-फाई से हमला
माइक्रोमैक्स भारत वन एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बीएसएनएल यूजर्स को इस फोन के साथ खास 97 रुपये प्लान भी दिया जा रहा है, जिसके अंतगर्त एक महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 4जी इंटरनेट डाटा भी दिया जा रहा है। इस फोन को 20 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yvZFhm
Comments
Post a Comment