BSNL का दिवाली धमाका, इन ग्राहकों को मिलेगा लाभ - Khabar NonStop
दशहरा ऑफर के बाद BSNL ने अपने ग्राहकों को दिवाली ऑफर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने देशभर में अपने लक्ष्मी प्रमोशनल ऑफर को अपने प्री पेड ग्राहकों के लिए पेश कया है। इस ऑफर के तहत 290 रूपये, 390 रूपये और 590 रूपये के टॉप अप पर 50 फीसदी का अतिरिक्त टॉक टाइम दिया जाएगा।
इस दिन लॉन्च होगा Oppo का नया स्मार्टफोन F5
हालांकि यह ऑफर केवल तीन रिचार्जों के लिए ही वैध है। इसके साथ 290 रूपये के रिचार्ज पर 435 रूपये, 390 रूपये के रिचार्ज पर 585 रूपये और 590 रूपये के रिचार्ज पर 885 रूपये का टॉक टाइम दिया जाएगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए BSNL के प्री-पेड ग्राहक 16 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर के बीच रिचार्ज करा सकते हैं।
Xiaomi का नया फीचर, बिना क्रेडिट कार्ड मिलेगा EMI का लाभ
BSNL ने दशरहा के मौके पर भी प्रमोशनल ऑफर लॉच किया था जिसके तहत 42 रुपये, 44 रुपये, 65 रुपये, 69 रुपये, 88 रुपये और 122 रुपये वाला रिचार्ज कराने पर 50 प्रतिशत कैशबैक दिया गया था। केवल ये ही प्लान्स ऑफर के दौरान उपलब्ध हुए थे। यह ऑफर 25 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच चलाया गया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yoczxE
Comments
Post a Comment