sss

; //]]>

अनुष्का पर लगा कपड़ों के डिजाइन कॉपी करने का आरोप, जानें पूरा माजरा

बॉलीवुड डेस्क। यह खबर सामने आयी है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम फैशन के मामले में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की तरह मशहूर हस्तियों में शामिल तो हो गया है लेकिन एक हकीकत ये भी है कि वे 10 दिनों के अंदर ही विवादों के बीच घिर गई है या उनसे इस बारे में कई तरह के सवाल भी पूछें जा रहे है।

आपको बता दें कि अनुष्का ने दस दिन पहले ही बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण की तरह अपना एक कपड़ों का ब्रैंड ‘NUSH’ लांच किया है। उन्होंने यह बताया कि उनकी इच्छा तो बैंडवैगन में शामिल होने की थी लेकिन दुर्भाग्य से अनुष्का का यह सपना अधूरा ही रह गया।

इस बात का खुलासा हुआ है कि जब ब्रैंड लांचिग का पहला दिन था उसी दिन ही उन पर ‘NUSH’ ब्रैंड पर डिजाइन कॉपी करने का गंभीर आरोप लगा दिया गया। आपको बता दें कि ‘फिल्मफेयर’ की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का की न्यू ब्रैंड कंपनी पर जो चीनी रिटेलर है उनके कपड़ों के डिजाइन कॉपी करने का आरोप लगा है।

फिर अनुष्का के बयान ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया। इस बयान में उन्होंने यह कहा कि ‘उन्होंने खुद इन कपड़ों को डिजाइन नहीं किया है’। और यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने साइट पर अन्य डिज़ाइनों को देखकर उन्हें तैयार करने के लिए अपना दिमाग खर्च किया है। इस काम के लिए उन्हें कभी-कभी नौ घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग जाता था। और उन्होंने इस बयान में यह भी बताया कि काम करते समय उनकी मां को ही उन्हें खाने के लिए याद दिलाना पड़ता था।


उनका साथ देने वाली कंपनी सुदिती इंडस्ट्रीज का यह कहना है कि फिलहाल कुछ डिजाइनों को हटा दिया गया है। इससे पहले सुदीति इंडस्ट्रीज के सीएमडी ने 10 अक्टूबर को एक बयान में यह कहा था कि हमारे ब्रांड की ‘NUSH’ के कुछ डिज़ाइनों से समानता है और इसके बारे में हमें अभी पता चला है। हम चुप नहीं बैठेंगे इस पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का के ब्रैंड पर चीनी वेबसाइटों से कपड़ों के डिजाइन कॉपी करने का आरोप लगा था।

यह विवाद इतना उलझ गया है और उधर गुरुवार को अनुष्का के ब्रैंड के कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। यह खबर सामने आयी है कि उनके ब्रैंड ‘NUSH’ के कपड़ों की बिक्री ऑनलाइन शोपिंग एप्प मिंत्रा, जेबॉन्ग, शॉपर्स स्टॉप में शुरू हो गई है। यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

The post अनुष्का पर लगा कपड़ों के डिजाइन कॉपी करने का आरोप, जानें पूरा माजरा appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2i4Ac8z

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop