sss

; //]]>

ऋतिक से रोमांस करना चाहती है ये अभिनेत्री!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सिल्वर स्क्रीन पर माचो मैन ऋतिक रौशन के साथ रोमांस करना चाहती है। तमन्ना भाटिया सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ के तेलुगू संस्करण में काम करने जा रही है। तमन्ना भाटिया का मानना है कि ऋतिक नृत्य के देवता हैं और उनके जैसा नृत्य कौशल किसी के पास नहीं है। तमन्ना ने कहा है, ऋतिक हमेशा मेरे प्रेरणा रहे हैं और मैं उन्हीं के कारण मनोरंजन-जगत में आई हूं।

मैं शौकिया नर्तक हूं और ऋतिक नृत्य के देवता हैं। मेरे पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन हैं। यदि मौका मिले तो मैं उनके साथ काम करना चाहूंगी। तमन्ना ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर ऋतिक के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है,‘‘ऋतिक को मैंने अपने करियर की शुरुआत से देख रही हूं, और उनमें जो ईमानदारी और समर्पण है, उसने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। मन में उम्मीद थी कि किसी दिन अपने पसंदीदा नायक से मुलाकात होगी।

आज मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि वर्षों बाद आखिर वह दिन आ गया। ऋतिक रोशन आप इतने विनम्र हैं कि फोटो क्लिक कराते हुए मैं इतना नर्वस कभी नहीं हुई, लेकिन मैं इस अछ्वुत यादगार पल के लिए आपकी आभारी हूं।’

The post ऋतिक से रोमांस करना चाहती है ये अभिनेत्री! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2lfd4Fu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop