कई वर्षो बाद दीपावली पर ये शुभ संयोग, यूं करें पूजा-अर्चना
इंटरनेट डेस्क। हिन्दू-धर्म में दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियां चालू कर देते है। शास्त्रों के अनुसार यह बताया गया है कि इस बार दीपावली पर शुभ संयोग बन रहा है, जो महालक्ष्मी को प्रसन्न करने से लेकर पूजा पाठ और खरीददारी सभी के लिए शुभ है। हाल ही में ज्योतिषाचार्यों ने यह बताया है कि आज से 27 साल पहले साल 1990 में इसी तरह का संयोग बना था। इसके अलावा और भी कई संयोग है जिनमें आप पूजा कर सकते है और मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेंगी।
ज्योतिषाचार्यों ने यह बताया है कि दीपावली के शुभ अवसर पर इस बार गुरु चित्रा योग है। आपको यह जानकर प्रसन्नता होंगी कि सात चौघड़िया एक अभिजित मुहूर्त और दो लग्न को मिलाकर इस दिन कुल 10 शुभ मुहूर्त भी बन रहे है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह सभी शुभ योग लक्ष्मी पूजा करने और खरीददारी करने के लिए शुभ होंगे। इस दिन आपको ऐसा करने से लाभ की प्राप्ति होंगी।
आपको बता दें कि अमावस्या तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र तीनों के एक साथ होने का योग काफी कम बनता है। और यह दिन काफी सालों के बाद आया है। ज्योतिष शास्त्रों में गुरू को सोना, भूमि, कृषि आदि का कारक माना जाता है। वहीं, चित्रा नक्षत्र को चांदी, वस्त्र, वाहन और इलेक्ट्रानिक चीजों के लिए खास और शुक्र राशि वाला यह नक्षत्र समृद्धि का कारक है। इन सभी बातों को देखकर ज्योतिषाचार्य हरिकृष्ण पाराशर ने यह बताया है कि दिवाली सभी के लिए काफी शुभ होगी। और यह दिन आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लेकर आएगा।
The post कई वर्षो बाद दीपावली पर ये शुभ संयोग, यूं करें पूजा-अर्चना appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ynVyDW
Comments
Post a Comment