कई तरह से किया जा सकता है मॉइस्चराइजऱ का उपयोग
हम सब जानते हैं कि मॉइस्चराइजर का उपयोग स्किन को साफ्ट बनाने के लिए किया जाता हैं, मॉइस्चराइजर से रूकी त्वचा को सॉफ्ट रखती हैं, साथ ही मॉइस्चराइजऱ स्किन को पोषण देता है और स्किन में नमी बनाये रखता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मॉइस्चराइजऱ का उपयोग और भी कई तरह से किया जा सकता है।
ब्रोंजिंग लोशन-
मॉइस्चराइजऱ की मदद से आप घर पर ही ब्रोंजिंग लोशन बना सकते हैं, इसके लिए मॉइस्चराइजि़ंग लोशन के साथ दालचीनी, कोको पाउडर और कॉर्नस्टार्च मिलाएं और अगर इसे आप डार्क करना चाहते हैं तो इसमें हल्का सा कोको पाउडर मिलाएं।
हेयर स्टाइलिस्ट-
कई बार बाल सेट कर लेने के बाद भी छोटे-छोटे बाल निकल जाते है जो हेयर स्टाइल को खराब कर देते हैं तो ऐसे में थोड़े मॉइस्चराइजऱ को हथेली पर ले और बालो पर फिरा कर उन्हें स्मूथ कर ले। इसके बाद बाल सेट रहेंगे।
बॉडी स्क्रबर- मॉइस्चराइजऱ का उपयोग बॉडी स्क्रबर बनाने में भी किया जा सकता है। बॉडी स्क्रबर बनाने के लिए मॉइस्चराइजऱ में कॉफी पाउडर, शहद और शक्कर मिला लें। इससे अपनी बॉडी को स्क्रब करें।
The post कई तरह से किया जा सकता है मॉइस्चराइजऱ का उपयोग appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ymGrIQ
Comments
Post a Comment