sss

; //]]>

स्विस स्टार हिंगिस ने तीसरी और अंतिम बार संन्यास लिया

सिंगापुर। स्विस टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने अपने निश्चित संन्यास की घोषणा की है जिसके साथ ही एक ऐसे करियर का अंत हो गया जिसमें वह 1990 के दशक में किशोरी के रूप में सुपरस्टार बनी और फिर लगभग 20 साल बाद विश्व युगल में नंबर एक पर पहुंची। यह 37 वर्षीय स्विस खिलाड़ी इससे पहले दो बार संन्यास ले चुकी थी।

एक बार कोकीन के लिये किये गये परीक्षण में पाजीटिव पाये जाने के बाद उन्होंने खेल छोडऩे की घोषणा की थी। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि सिंगापुर में चल रहा डब्ल्यूटीए फाइनल्स उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। हिंगिस ने चान यंग जान के साथ मिलकर अन्ना लेना ग्रोनफील्ड और क्वेटा पाश्क को युगल में 6-3, 6-2 से हराने के बाद पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि इस बार निश्चित है।

यह अलग हटकर है क्योंकि इससे पहले जब मैंने संन्यास लिया था तो यह सोच रही थी कि मैं वापसी कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि इस सत्र के बाद मुझे लगता है कि यह अलविदा कहने का सही समय है। आप जब शीर्ष पर होते हो तो तब खेलना छोडऩा चाहते हो ना कि तब जबकि आप संघर्ष कर रहे होते हो।

The post स्विस स्टार हिंगिस ने तीसरी और अंतिम बार संन्यास लिया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2gNGwB3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop