बिहार में किसान की गोली मारकर हत्या
बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक किसान की गोली मार हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी खैरा पट्टी निवासी हरिद्वार राम का पुत्र लक्ष्मण राम (22 वर्ष) रात में टमाटर के खेतों की रखवाली के लिए बधार में सोया था।
सुबह परिजनों को पता चला कि उसकी हत्या हो गई है। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
The post बिहार में किसान की गोली मारकर हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yMpOZ7
Comments
Post a Comment