इन गांवो का नाम है बड़ा ही अजीबोगरीब, जानिए विस्तार से…
रोचक डेस्क। असल में हमारे देश में बहुत से ऐसे स्थानों के नाम जानते होंगे जो काफी रोचक है परन्तु शायद आप यह नहीं जानते हैं कि हमारे देश में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जिनके नाम जानवरों के नाम पर हैं। आइये हम आपको देश के कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनके नाम जानवरों के नाम पर रखे गए हैं। आइये जानते हैं इन रोचक स्थानों के बारे में…
अपने ही दोस्तों का मांस खाकर ढाई माह तक जिंदा रहे थे खिलाड़ी, खबर पढक़र आपकी आंखों से आ जाएंगे आंसू
(1) भैंसा गांव
यह स्थान यूपी के जिला मथुरा में स्थित है। वास्तव में यह एक गांव है जो कि मथुरा ऑयल रिफाइनरी के नजदीक है। इस गांव की तहसील मथुरा है और यह समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 177 मीटर है।
पीरियड्स से जुड़़ी इन प्रथाओं के बारे में जानकर रूह कांप जाएंगी आपकी?
(2) कुत्ता गांव
यह स्थान कर्नाटक राज्य में स्थित है और यहां के गोनीकोप्पल क्षेत्र के निकट है। यह असल में एक गांव है। प्राकृतिक सुंदरता से यह गांव भरपूर है और इस गांव में कई झरने भी हैं।
(3) काला बकरा गांव
काला बकरा नामक स्थान जालंधर क्षेत्र में पड़ता है। असल में काला बकरा नामक यह एक गांव है। इस स्थान पर एक रेलवे स्टेशन भी है जो इसी नाम से है। यह स्थान ग्राम भोगपुर विकास प्रखंड के अंतर्गत आता है।
(4) सूअर गांव
यह जगह यूपी के जिला रामपुर में है। इस स्थान पर इस नाम से ही नगर पालिका परिषद भी है।
(5) गदहा
यह जगह बिहार राज्य के पुर्णिया मण्डल के अररिया जिले के अंतर्गत आता है। यह गांव गेला नदी के तट पर बसा है और इसी नाम से यहां नगर पालिका भी है। यहां पर श्री स्वामीनारायण संप्रदाय का मंदिर भी है जिसको देखने के लिए काफी भक्तगण आते है।
The post इन गांवो का नाम है बड़ा ही अजीबोगरीब, जानिए विस्तार से… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hDsHBR
Comments
Post a Comment