sss

; //]]>

महिलाओं के साथ पुरुषों का भी होता है शोषण : इरफान खान

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर इरफान खान का कहना है कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं के साथ ही पुरुषों का भी शोषण किया जाता है। इरफान खान ने समाज में हर क्षेत्र में होने वाले शोषण को लेकर अपनी राय जाहिर की है।

इरफान खान ने कहा कि समाज में जो जहां दबा हुआ रहता है, वहां उसका शोषण होता है। जिसका दबदबा रहता है, वह शोषण करता है। जैसे आदमी के पास ज्यादा पॉवर है तो वह औरत का शोषण करता है और औरत के पास अगर ज्यादा पॉवर है तो वह आदमी का शोषण करती है। बहुत कम देश हैं जहां शोषण न होता हो। इरफान खान ने कहा कि हमने कई सारी शर्तें लगा रखी हैं।

बहुत सारे मूल्य लगा रखे हैं। कोई भी खड़ा होकर दो लोगों के रिश्ते पर अपनी राय दे सकता है, यह स्वस्थ विचार नहीं है। लोगों का शोषण होता है और हर क्षेत्र में होता है। यह फिल्म लाइन तक सीमित नहीं है।

The post महिलाओं के साथ पुरुषों का भी होता है शोषण : इरफान खान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xqlxY6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop