sss

; //]]>

भूलकर भी न करें ये गलतियां हो सकता है आपके पार्टनर को दुःख

लाइफस्टाइल डेस्क। प्यार का अहसास हर किसी के लिए बहुत ही खास होता है। कभी-कभी पार्टनर की आदतों का मजाक बनाना भी आपको भारी पड़ सकता है। ऐसा करने से आपके पार्टनर का दिल भी दुःख सकता है। और यही नहीं ऐसा करने से आपके रिश्ते की डोर भी कमजोर हो सकती है। ऐसा मजाक करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि आपकी कौन सी मजाकिया आदत आपके पार्टनर को आपसे दूर कर सकती है। आइए जानते है उन आदतों के बारे में ……


(1) पर्सनल बातों को लोगों से शेयर न करें :-
अपने रिश्ते को हमेंशा मजबूत बनाएं रखने के लिए इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अपनी पर्सनल बातों को लोगों से शेयर न करें। कई बार कपल एक दूसरे की खराब आदतों या कमियों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने लगते है जैसे कि उनका पार्टनर देर तक नहाता है या फिर उसे खाना बनाना नही आता। आपकी इस आदत से आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है।
(2) भाषा का मजाक :-
अक्सर यह देखा गया है कि कपल एक दूसरे की भाषा-बोली का मजाक बनाते है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने के पीछे भले ही उनका मकसद मजाक करना हो लेकिन आपका सबके सामने ऐसा करना उन्हें काफी बुरा लग सकता है। और यही नहीं इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि पार्टनर को समझाते समय आप उनके साथ अकेले हो।

(3) तू बोलना प्यार की निशानी नहीं :-


रिश्ते में एक -दूसरे का सम्मान करना बहुत ही जरूरी होता है। और अगर कपल एक-दूसरे से तू-तड़ाक से बात करते है तो इस बात ध्यान रखें कि जानें- अनजाने में आप एक-दूसरे की गरिमा को बहुत चोट पहुंचा रहे है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप अपने पार्टनर इज्जत नहीं देंगे तो कौन देगा।

(4) ऊंची आवाज में बात करना बहादुरी नहीं:-
अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अपने पार्टनर से ऊंची आवाज में बात न करें। कई लोगों को सामान्य बात भी जोर से बोलने की आदत होती है लेकिन दोस्तों या मेहमानों के सामने आपकी ये नॉर्मल आदत आपके पार्टनर की इज्जत की धज्जियां उड़ा सकती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। और बात करते समय अपनी आवाज धीमी रखें।

The post भूलकर भी न करें ये गलतियां हो सकता है आपके पार्टनर को दुःख appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kWl5PR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop