sss

; //]]>

सरकारी नौकरी पाने के लिए करें ये अचूक उपाय

ज्योतिष डेस्क। संसार में हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि वह भी राजयोग का आंनद ले। सरकारी नौकरी का प्राप्त करे परन्तु कई बार कुंडली के प्रतिकूल ग्रहों की स्थिति और प्रारब्ध के चलते वह सरकारी नौकरी को चाहकर भी हासिल नहीं कर पाता है। अगर ऐसे में कुछ खास ज्योतिषी उपाय किए जाएं तो सरकारी नौकरी के भी योग बनने लगते हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार बनाएं घर का प्रवेशद्वार, खूब बरसेगा पैसा

 

 

किसी भी सरकारी नौकरी का फार्म गुरुवार के दिन ही भरे। साथ ही अपने घर के देवों और इष्ट देव को समर्पित करके फार्म भरने की शुरुआत करें। सरकारी नौकरी के इच्छा रखने वाले व्यक्ति अगर सोमवार के दिन एक सफेद कपडे में काले चावल बांध कर भगवती काली की प्रतिमा के समक्ष अर्पित कर दें। ऐसे जातक को जल्दी ही नौकरी के योग बनने लगेंगे। अगर बार-बार असफल हो रहे है तो सिद्ध भुवनेश्वरी यंत्र लाल डोरे में गले में धारण कर नौकरी के साक्षात्कार में जाएं, सफलता चरण चूमेगी।

 

नौकरी या सांक्षात्कार में जाने से पहले गुरुवार के दिन 9 की संख्या में केले 9 मंदिर में चढ़ाये। प्रत्येक मंदिर में चढ़ाये हुए केले को उसी मंदिर में 9 -10 वर्ष के लडक़ो को प्रसाद के रूप में दे। उपरोक्त विधान संपन्न करने के लिए 81 केले खरीदे, जिसका मूलांक 8+1 =9 ही बनता हो। इससे भाग्य भाव के मालिक “बृहस्पति” खुश हो जाते है और साधक को नौकरी या साक्षात्कार में जरूर सफलता प्रदान करते हैं।

 

 

सोमवार के दिन संध्या के समय बिल्वपत्र वृक्ष के मूल के पास देशी घी का दीपक और एक अगरबत्ती जलाएं। नौकरी प्राप्त करने के लिए बिल्व वृक्ष से मन ही मन प्रार्थना करें। प्रणाम कर घर वापस आ जाएं। सोमवार से आरम्भ कर यह काम 43 दिन लगातार करें तो जरूरी नौकरी, इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होती है।

 

मंगलवार को प्रात: सूर्योदय के वक्त स्नान के पश्चात एक लोटे में जल व दो अगरबत्ती, पांच पताशे लेकर बरगद के वृक्ष के पास जाएं पूरब दिशा मुख करके बरगद की जड़ में जल चढ़ाएं। अगरबत्ती जलाकर दिखाए। बरगद का एक पत्ता घर तोडक़र ले आएं। घर आकर पत्ते पर जल छिडक़े एवं लाल चन्दन से “ॐ हनुमते नम:” लिखे। तत्पश्चात हनुमान जी की फोटो या प्रतिमा के समक्ष शुद्ध घी का दीपक व अगरबत्ती जलाएं ध्यान रखें ये सभी अचूक उपाय शुक्ल पक्ष के मंगलवार से शुरू करें।

The post सरकारी नौकरी पाने के लिए करें ये अचूक उपाय appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2wPpDc7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop