ऑफिस की दिनचर्या में लाएं बदलाव और फिर देखें कमाल
लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल अक्सर कई लोग कामकाजी होते है और वे ऑफिस के कामों में इतने व्यस्त होते है कि अपने लिए थोड़ा भी समय नहीं निकाल पाते और इसी वजह से उनको कई परेशानियों या बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वे अपने पूरे दिन का सबसे ज्यादा समय ऑफिस में ही बिताते है। अगर आपको ऐसा लगता है कि ऐसा काम के स्ट्रेस के कारण होता है और आप अपनी जॉब बदलना चाहते है तो ऐसा बिल्कुल न करें। बस थोड़ा सा अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। और अपनी कुछ आदतों को बदलने की कोशिश करें। आइए जानते है कि हमें तनाव से छूटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए ?….
(1) स्वच्छ हवा में सांस लें :-
ऑफिस का वातावरण ऐसा होता है जिससे हमें एलर्जी होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हमें सिर दर्द और स्किन रैशेज होने लगते है ऐसा ऑफिस में हवा का आवागमन कम होने के कारण होता है। इसलिए इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए स्वच्छ हवा में सांस लेना काफी फायदेमंद होता है।
(2 ) फेफड़ों को आराम दें :-
अगर आप भी तनाव में रहते है और ऑफिस छोड़ने के बारे में सोच रहे है तो ऐसा न करें। इसके लिए आप ऑफिस में 10 मिनट का समय निकाल कर थोड़े समय के लिए जहां हरियाली हो या धूल-मिट्टी न हो ऐसी जगह वॉक करें और वहां जाकर लंबी सांसे लें। ऐसा करने से आपका तनाव काफी हद तक कम हो जाएगा।
(3) लंबे समय तक बैठे न रहें :-
हां हम मानते है कि ऑफिस में काफी काम होता है लेकिन आप ज्यादा समय तक एक जगह बिल्कुल बैठे न रहें। क्योंकि ऐसा करने से आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ऑफिस में एक नियमित अंतराल में थोड़ा समय निकाल कर इधर-उधर टहल लें। इससे आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेंगा।
(4) आंखों को आराम दें :-
काम करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अपनी आंखों को थोड़े समय के लिए बंद करके आराम दें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर लगातार आंखे गड़ाए बैठे रहते है तो आपके सिर में दर्द होने लगता है। और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आंखों पर ही पड़ता है जिससे हम आंखों में तनाव महसूस करने लगते है। इसलिए तनाव से छूटकारा पाने के लिए ये उपाय जरूर अपनाएं।
The post ऑफिस की दिनचर्या में लाएं बदलाव और फिर देखें कमाल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hEHJXX
Comments
Post a Comment