अपनाएं ये उपाय मच्छर होंगे मिनटों में छूमंतर
हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग बीमार पड़ते है। इस मौसम में लोग जुकाम बुखार की समस्या से बहुत अधिक परेशान रहते है। बता दें बुखार हमेंशा मच्छरों के काटने से होती है। ज्यादातर मच्छर गंदी जगहों पर ही पनपते है इसलिए हमेंशा अपने घर के आसपास सफाई का जरूर ध्यान रखें। इन्हें भगाने के लिए मार्किट से कई कैमिक्ल युक्त लिक्विड खरीदते है लेकिन फिर भी ये इन्हें भगा नहीं पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू और असरदार तरीकों किए बारे में बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप इनसे छुटकारा पा सकते है। आइए जानते है किस तरह से भगाएं ये मच्छर।
(1) लौंग और नारियल तेल :-
आपको बता दें कि अगर आप भी मच्छरों की समस्या से परेशान है तो लौंग और नारियल तेल का इस्तेमाल करें क्योंकि मच्छरों को लौंग और नारियल के तेल की खुशबू बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है और इसकी खुशबू से वे तुरंत भाग जाते है। इसके इस्तेमाल के लिए आप नारियल के तेल में लौंग का तेल मिलाएं और इसे अपनी अपनी बॉडी पर लगाएं। यह मिश्रण आपकी बॉडी पर ओडोमॉस की तरह काम करेगा। और इससे एक भी मच्छर आपके पास नहीं आएगा।
(2) कपूर का धुआं :-
घर से मच्छरों को भगाने के लिए यह नुस्खा बहुत ही कारगर है इसके इस्तेमाल के लिए आप कमरे में एक कपूर की टिकिया जलाएं। बता दें कि इसकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसकी खुशबू से मच्छर तुरंत भाग जाते है। लेकिन सावधान कमरे में कपूर को जलाने से पहले खुद घर से बाहर निकल जाएं।
(3) नींबू की रस :-
मच्छरों को भगाने के लिए आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते है। मच्छरों से छुटकारा पाने का यह बहुत ही आसान तरीका है। इसके इस्तेमाल के लिए नींबू के रस को एक खाली लिक्विड के रिफिल में भर लें। फिर इसका इस्तेमाल आप मच्छर भगाने में कर सकते है।
(4) नीलगीरी का तेल :-
नीलगीरी के तेल के इस्तेमाल से भी आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते है। यह बहुत ही आसान तरीका है इस समस्या से छूटकारा पाने का। इसके इस्तेमाल के लिए आप इस तेल को खाली रिफिल में भर लें फिर इसका इस्तेमाल मच्छर भगाने में करें यकीन मानिए एक भी मच्छर आपके करीब नहीं आएगा।
The post अपनाएं ये उपाय मच्छर होंगे मिनटों में छूमंतर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hmDmRZ
Comments
Post a Comment