sss

; //]]>

कैंसर चैरिटी कार्यक्रम में करेंगे मदद भारतीय क्रिकेटर

कोलकाता। मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली और महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर समेत कई स्टार क्रिकेटर 18 नवंबर को कैंसर से पीडि़त वंचित बच्चों के लिये फंड इकट्ठा करने में मदद करेंगे। इसमें सहायता करने वाले अन्य खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी, रवि शास्त्री, सौरव गांगुली, झूलन गोस्वामी, मिताली राज, लिएंडर पेस और कृष्णामचारी श्रीकांत होंगे।

लीजेंड्स फॉर होप नाम के इस कार्यकम का आयोजन कलकत्ता क्रिकेट और फुटबाल क्लब (सीसी एवं एफसी) द्वारा किया जायेगा और इससे मिलने वाली राशि यहां टाटा मेडिकल सेंटर में कैंसर से पीडि़त वंचित बच्चों के उपचार के लिये इस्तेमाल की जायेगी। इस मौके पर बीते समय के पूर्व क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ और माधव आप्टे भी मौजूद होंगे।

सीसी एवं एफसी के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल ने इस मौके पर कहा, यह हम सभी के लिये गर्व की बात है क्योंकि हम अपने क्लब के 225 वर्षों का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं खुद कैंसर पीडि़त रह चुका हूं, मैं टाटा मेडिकल सेंटर का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने कैंसर पीडि़तों के लिये देखभाल और उपचार के लिये इतने प्रयास किये हैं। इस जागरूकता अभियान का हिस्सा होना सम्मान की बात है।

The post कैंसर चैरिटी कार्यक्रम में करेंगे मदद भारतीय क्रिकेटर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zF7T4e

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop