सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में आज सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। नौगछिया के अनुमंडलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने यहां बताया कि झंडापुर चौक के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान झंडापुर मोमिन टोला निवासी मोहम्मद अफरोज अंसारी (32) और मोहम्मद रुस्तम अंसारी (28) के रुप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों नौगछिया से अपने घर लौट रहे थे।
प्रकाश ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नौगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रुप में चार-चार लाख रुपए का चेक दे दिया गया है।
The post सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i6Vfrk
Comments
Post a Comment