शाम की चाय के साथ हो जाएं कुछ नया
हेल्थ डेस्क। अधिकतर लोगों को नमकीन चीजे खाना बहुत ही पसंद होता है और रोजाना शाम की चाय के साथ आप कुछ न कुछ नया खाने के बारे में जरूर सोचते है। इसलिए आज हम आपको एक स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। आज हम आपको पोहा कटलेट बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है। जिसको बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते है इसकी रेसिपी के बारे में …
आवश्यक सामग्री :-
(1) पोहा- 1 कप
(2) आलू- 2 (उबले हुए)
(3) हल्दी- 1/4 टीस्पून
(4) लाल मिर्च- 1/4 टीस्पून
(5) गरम मसाला- 1/2 टीस्पून
(6) आमचूर- 1/4 टीस्पून
(7) चाट मसाला- 1/2 टीस्पून
(8) अदरक लहसुन पेस्ट- 1/2 टीस्पून
(9) काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
(10) मक्की का आटा- 1 टेबलस्पून
(11) नमक- 1/2 टीस्पून
(12) धनियां- 2 टेबलस्पून
(13) ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
(14) मक्की का आटा- 2 टेबलस्पून
(15) मैदा- 1 टेबलस्पून
(16) काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
(17) नमक- 1/4 टीस्पून
(18) पानी- 1/2 कप
बनाने की आसान विधि :-
पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले 5 मिनट के लिए पानी में पोहे को भिगो दें इसके बाद इसे छान कर रख लें। और फिर एक बाउल में पोहा, उबले आलू, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, आमचूर, चाट मसाला, आदरक लहसुन पेस्ट, काली मिर्च, मक्की का आटा और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करके नरम आते की तरह गूंध लें। इसके बाद दूसरे बाउल में 2 टेबलस्पून मक्की का आटा, मैदा, काली मिर्च, नमक औक पानी डाल कर पतला पेस्ट बना लें। फिर गूंदे हुए मिक्चर के मोटी रोटी आकार के गोले बना लें। अब इसे मैदा मिक्चर में डाल कर निकाल लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करके इन्हें गोल्डन बाउन होने तक फ्राई कर लें। लीजिए अब आपके पोहा कटलेट बन कर तैयार है। अब आप इसे चाय और सॉस के साथ-साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। यकीन मानिए ये आपको खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे। और इसकी बनाने की यह विधि भी बहुत ही आसान है।
The post शाम की चाय के साथ हो जाएं कुछ नया appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zyidLr
Comments
Post a Comment