अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देकर की सुख समृद्धि की कामना
लखनऊ । सूर्याेपासना के महापर्व छठ पूजा में उत्तर प्रदेश आस्था के सैलाब में डुबकी लगा रहा है। चार दिवसीय महापर्व के तीसरे दिन आज लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अध्र्य देकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। गोरखपुर, बलिया, बस्ती, संतकबीरनगर, इलाहाबाद, वाराणसी और बाराबंकी समेत लगभग समूचे राज्य में नदी,पोखर और नहरों के तट पर खड़े होकर व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया।
श्रद्धालु आज रात नदियों के तट पर बितायेंगे और कल भगवान भास्कर के उदय होने पर उन्हे अध्र्य देंगे और इसके साथ महापर्व का समापन हो जायेगा। समूचे राज्य में छठ पूजा पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनायी जा रही है। बाजार पूजन सामग्री से पटे पड़े हैं। नदियों,नहरों और पोखरों के तट पर कर्णप्रिय और पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। छठ को लेकर सभी क्षेत्रों में सफाई की गई है और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
लखनऊ में गोमती नदी के तट पर श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है। आकर्षक ढंग से सजी वेदी बनाकर श्रद्धालु छह मइया के गीत गा रहे हैं। बांस के सूप में विभिन्न प्रकार के फल, ईख आदि सजाकर छह माई की आराधना की जा रही है। उधर, निशातगंज,अमीनाबाद समेत विभिन्न बाजारों में पूजन सामग्री के खरीददारों की भीड़ से कई जगह जाम के हालात पैदा हो रहे हैं।
The post अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देकर की सुख समृद्धि की कामना appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iB8BMo
Comments
Post a Comment