बार्सिलोना और वेलेंशिया ला लीगा में शीर्ष पर
मैड्रिड। विवादास्पद गेरार्ड डियूलोफ्यू ने बेहतरीन गोल से बार्सिलोना को मलागा पर 2-0 की जबरदस्त जीत के साथ ला लीगा फुटबॉल चैंपियनशिप में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। न्यू कैंप में हुये मैच में दूसरे ही मिनट में लुकास डिग्ने के क्रॉस पर गेरार्ड ने एड़ी से गेंद को बेहतरीन तरीके से फ्लिक कर पोस्ट में पहुंचा दिया। दूसरे गोल के लिये हालांकि बार्सिलोना को काफी मेहनत करनी पड़ी और फिर 56वें मिनट में कप्तान आंद्रियस इनिएस्ता ने एक और गोल दाग दिया।
उरूग्वे के लुईस सुआरेज ने गोल करने के एक जबरदस्त मौके को हाथ से गंवा दिया लेकिन बार्सिलोना ने इस जीत के साथ ला लीगा तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वह दूसरे स्थान पर मौजूद वेलेंशिया से चार अंक आगे है जिसने सेविला को 4-0 से एकतरफा अंदाज में हराया। गेरार्ड ने मैच के बाद स्पेनिश टीवी से कहा मेरे लिये यह कानूनी है, मुझे इसमें विश्वास है और इसलिये मैंने खेला।
स्पेनिश सरकार के कैटालोनिया की स्वायत्ता को कम करने के कदम के बीच मैच के दौरान यहां स्टेडियम में माहौल काफी गरमागरम था। लेकिन गेरार्ड के ओपनिंग गोल से बार्सिलोना ने मलागा के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली जबकि कप्तान इनिएस्ता को दूसरा गोल करने में लियोनल मैसी ने मदद की। सुआरेज टीम के लिये तीसरा गोल करने के काफी करीब थे जब सर्जी राबर्टो ने उन्हें अच्छा पास दिया।
The post बार्सिलोना और वेलेंशिया ला लीगा में शीर्ष पर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yHJbTC
Comments
Post a Comment