ये शख्स खुद को मानता है एलियंस का वंशज, रोचक खबरे में जानिए विस्तार से…
रोचक डेस्क। दुनियाभर में पिछले कई दशकों से एलियंस के ऊपर खोज चल रही है। इसी दौरान एक ऐसा शख्स दुनिया के सामने आया है जो खुद को एलियंस का वंशज बताता हैं। इस शख्स का नाम “क्लोड वॉरिलॉन” हैं। एलियंस के बारे में जब भी चर्चा होती हैं तो बहुत से लोग अपना अपना मत रखते हैं और दावा करते हैं कि उनका विश्वास सही हैं। परन्तु आम लोग ऐसे किसी भी दावे को सही नहीं मानते हैं।
इस कंगारू ने बनाई ऐसी BODY, जिसे देखकर लोगों के उड़ गए होश
आज हम आपको इसी बारे में बता रहें हैं। दरअसल यरुशलम के कुछ लोगों का यह विश्वास हैं कि वह सभी एलियंस के वंशज हैं। इन लोगों में से ही एक शख्स हैं क्लोड वॉरिलॉन। जो कि एक पत्रकार रह चुके हैं और इनका दावा हैं कि यह 1974 में एलियन से मिले हैं। क्लोड कहते हैं कि इस घटना के बाद उनको पता लग गया कि जितने भी लोग हैं वह एलियंस की ही संतान हैं। वॉरिलॉन के इस बयान के बाद दुनिया के जितने भी लोग खुद को एलियन का वंशज मानते हैं उन्होंने खुद को क्लोड वॉरिलॉन से जोड़ लिया। इस प्रकार बहुत से लोगों का एक नया समूह बन गया जोकि रेलियंस के नाम से जाने जाते हैं।
शनिदेव को करना हो प्रसन्न तो अपनाएं ये उपाय
रेलियंस नामक इस समूह के लोगों की मान्यता हैं कि पृथ्वी पर इंसानो की प्रजाति एलियंस के पहले वंशज इलोहिम से ही शुरू हुई थी। इस प्रकार इलोहिम ही उनके ईश्वर हैं और उनके स्वागत के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए जो भी लोग खुद को एलियंस के वंशज मानते हैं उन लोगों को क्लोड अपने संघठन में शामिल कर लेते हैं। क्लोड ने इलोहिम के लिए एक विशेष प्रकार का भवन बनवाया हैं। उन्होंने इस भवन को एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल एंबेसी का नाम दिया हैं। उन्होंने एक मॉक स्पेसशिप भी निर्मित कराई हैं और उसी में बैठकर वह लोगों से बात करते हैं। इस विशेष भवन में क्लोड लोगों से एलियंस के अस्तित्व तथा उनसे संबंधी अपनी यादें ताजा करते हैं।
The post ये शख्स खुद को मानता है एलियंस का वंशज, रोचक खबरे में जानिए विस्तार से… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gzVpn4
Comments
Post a Comment