… तो अब हीटर के बिना भी घर रहेंगे गर्म
लाइफस्टाइल डेस्क। आप भी यह जानते है कि सर्दियों का मौसम आने वाला है और लोग अपने घर को गर्म बनाएं रखने के लिए अलग -अलग तरीके अपनाते है। जैसे कई लोग सर्दियों में घरों को गर्म करने के लिए हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करते है लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे है जिनको अपनाकर आप घर को नेचुरल तरीके से गर्म रख सकते है। इससे आपकी सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होंगा और घर भी गर्म हो जाएगा। आइए जानते है कुछ टिप्स के बारे में …
(1) सीलिंग रूम :-
अगर आपको भी अपने घर को गर्म रखना है तो घर में सीलिंग बनाते समय थर्माकोल लगाएं। इससे आपकी घर की खूबसूरती भी खराब नहीं होगी और घर भी गर्म हो जाएगा। सर्दी से बचने का यह बहुत ही आसान तरीका है।
(2) लाइट और डार्क कलर :-
घर की दीवारों का भी घर पर प्रभाव पड़ता है अगर आप घर की दीवारों पर ब्राइट कलर करवाते है तो घर जल्द ही ठंडा हो जाएगा। अगर आप चाहे तो अपने घर की दीवारों पर लाइट और डार्क कलर कॉम्बिनेशन भी करवा सकते है ऐसा करने से आपके घर को नया लुक भी मिल जाएगा। इससे आपका घर भी गर्म रहेंगा और इसको नया लुक भी मिलेगा।
(3) वॉलपेपर :-
सर्दी से बचने का यह बहुत ही आसान तरीका है आप सर्दी के मौसम में डार्क कलर के वॉल पेपर का इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि इससे आपको गर्मी का एहसास होंगा। इसलिए हो सके तो सर्दियों में दीवारों को डार्क कलर के वॉल पेपर से ही सजाएं। यह बहुत ही आसान तरीका है घर को गर्म बनाएं रखने का।
(4) टैराकोटा पॉट :-
घर को गर्म बनाएं रखने के लिए टैराकोटा पॉट में लकड़ी या कोयला जला कर घर में रखें। इससे आपका घर गर्म बना रहेंगा। और आपकी सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होंगा।
(5) पर्दे अौर कालीन :-
सर्दी से बचने के लिए घर के दरवाजे और खिड़कियों पर मौटे पर्दों का इस्तेमाल करें। इससे बाहर की ठंडी हवा घर के अंदर नहीं आएगी। और घर गर्म बना रहेंगा। और यही नहीं इसके अलावा फर्श पर भी मोटी चटाई या कालीन ही बिछाएं। इससे फर्श भी ठंडा नहीं लगेंगा।
The post … तो अब हीटर के बिना भी घर रहेंगे गर्म appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2y2Ygeo
Comments
Post a Comment