sss

; //]]>

करना चाहते है किसी को प्रपोज तो अपनाएं ये ट्रिक्स

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल प्यार किसी को भी कही भी हो सकता है। और आई लव यू कहने में भी देर नहीं लगती। लेकिन कई बार आप इस परेशानी में पड़ जाते है किआप जिससे प्यार करते है वो सही में प्यार है या नहीं। और इस स्थिति में आपको समझ नहीं आता है कि आपके साथ जो हो रहा है कि वो क्या है। लेकिन आपको किसी से प्यार करने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। किसी के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले ये पांच सवाल खुद से पूछें। आइए जानते है इनके बारे में …

(1) क्या वो आपके लायक है?
रिलेशन बनाने से पहले आप इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पहले उस व्यक्ति को अच्छे से जान लें कि क्या वाकई वो आपके लायक है। क्या वह आपको वो सम्मान और प्यार दे पाएगा ‌जिसकी उम्मीद आप करते है। प्यार करने से पहले यह भी ध्यान रखें कि आपकी और आपके पार्टनर की खूबियां कितनी मिलती है और दोनों में कितना अंतर है। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।

(2) क्या आप वाकई उसे चाहते है?


आप किसी से प्यार तो कर लेते है लेकिन यह नहीं जान पाते कि क्या वाकई आप उससे प्यार करते है। इसलिए सबसे पहले आपको अपने प्यार को प्रपोज करने से पहले इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि आप वाकई उसको चाहने लगे है। और इस बात का भी जरूर ध्यान रखें कि क्या सही में आपको उसकी जरूरत है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको अपने आपसे पूछना चाहिए कि आप यह नया रिश्ता क्यों बनाना चाहते हैं।

(3) क्या मैं ये जिम्मेदारियां निभा सकूंगा?
प्यार करने से पहले आप पहले खुद क्लियर हो। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने प्यार के रिश्ते को कहा तक निभाना चाहेंगे। आपको प्यार में पड़ने से पहले यह पता होना चाहिए कि क्या आप इस रिश्ते के काबिल है। या आप वो जिम्मदारियां निभा पाएंगे जो प्यार में पड़ने के बाद निभाई जाती हैं।

The post करना चाहते है किसी को प्रपोज तो अपनाएं ये ट्रिक्स appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yZ7w3V

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop