sss

; //]]>

आगरा में विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज

आगरा। यूपी में ताजनगरी आगरा में विदेशी पर्यटकों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने चार शोहदों के खिलाफ फतेहपुर सीकरी थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गत 22 अक्टूबर को स्विटजरलैण्ड निवासी भक्लटन क्लार्क अपनी महिला मित्र के साथ फतेहपुर सीकरी घूमने आये थे। वे लोग टहलते हुए रेलवे स्टेशन के पीछे लाइन पर चले गये। वहां मौजूद शोहदों ने उनसे बदसलूकी की और पत्थर फेंके जिससे वे घायल हो गये। सैलानी जोड़े ने थाने में आकर घटना की जानकारी दी और कहा कि वे इस सम्बन्ध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते हैं।

 
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पत्थर फेंकने वाले बच्चों की उम्र 10 से 17 साल के बीच है। पुलिस ने उनमे से एक को राजस्थान से गिरफ्तार करने का दावा किया है जबकि तीन अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि विदेशी सैलानी के साथ मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुये केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार से इस मामले की रिपोर्ट मांगी थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुये शोहदों की धरपकड का अभियान तेज कर दिया।

The post आगरा में विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2y5Rjhu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop