sss

; //]]>

स्वस्थ बालों के लिए अपनाएं ये घरेलु नुस्के

लाइफस्टाइल डेस्क । क्या आप जानते है बालों की असली देखभाल आपके घर से शुरू होती है, खासकर तब जब बात आपके आहार की आती है। क्या बाप जानते हैं कारकों और खानपान में मिलावट की वजह से बालों का गिरना काफी सामान्य बात हो गयी है। बाल हर मौसम में अलग देखभाल चाहते हैं। फिर चाहे वह गर्मी हो, सर्दी हो या बारीश का मौसम! हर उम्र के लोग अपने बालों की केयर करने से पीछे नहीं हटते। कभी महंगा शैंपू, तो कभी ब्यूटी पार्लर जाकर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन अगर आपने ध्यान दिया हो, तो पुराने ज़माने के लोगों के बाल अभी भी घने और लंबे दिखाई देते हैं। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है। तो आपको बता दें कि हमारे बूढ़े दादा-दादी और नाना-नानी अपने ज़माने में घरेलू नुस्ख़े इस्तेमाल किया करते थे। तो आइए आपको बताते हैं कि रसोई घर में मौजूद कुछ चुनिंदा सामग्री के इस्तेमाल से कैसे बालों को झड़ने से रोका जा सकता है
1. होममेड शैम्पू
इस शैम्पू को घर पर भी इससे बनाने के लिए आपको चाहिए आंवला,अरीठा, शिकाकाई का मिश्रण इस मिश्रण को रात भर पानी भिगो कर रखें और सुबह इस मिश्रण को उबाल कर स्कैल्प पर अप्लाई करे आपके बालों के लिए यह सबसे अच्छा शैम्पू साबित होगा इससे आपके बालों का झड़ना भी काफी हद तक काम होगा

 

2. टी ट्री ऑइल
जिन लोगों को अपने बालों में जूँ होती होती हैं वे टी ट्री ऑइल का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल शैम्पू के रूप में भी किया जा सकता है। ट्री ऑइल का उपयोग से आपके बालों में चमक आती हैं।

 

3. कैमोमाइल
कैमोमाइल एक पौधा होता हैं। जिसका उपयोग बाल गिरने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए किया जाता है। अपने दैनिक बालों
की देखभाल की नियमितता में इसे शामिल करने का सबसे आसान तरीका है, थोड़े गर्म पानी में 2 -3 टि बैग्स डालें और ठंडा होने पर थैलियों को हटा दें. अब इस मिश्रण को बालों पर लगा कर मसाज कर. ले कुछ दिन बाद आप देखेंगे की आपके बालो का झड़ना बंद हो गया हैं।

 

4. रोज़ वॉटर
शुष्क बालों की समस्या के लिए आप रोज वॉटर को अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा बालो सॉफ्ट बनाने के लिए पपीता के पीस में जैतून का तेल और शहद का मिश्रण बनाकर बालों पर लगाए कुछ दिन बाद आप खुद देखंगे की आपके बल काफी हद तक सॉफ्ट गए हैं।

 

6: मुल्तानी मिट्टी
बालों को तेज़ी से बढ़ाने के लिए आंवला,अरीठा,शिकाकाई में थोड़ी मुल्तानी मिट्टी मिलाकर मिश्रण तैयार कर ले. कुछ देर के लिए बालों पर लगा के छोड़ दे.40 मिनट के बाद बालों को शैम्पू से वाश कर ले. इससे आपके बालों की लम्बाई में कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा बढ़ेगी।

 

7. आलमंड ऑइल
बादाम का तेल आपके बालों के लिए बहुत उपयोगी हैं। यह बालों को सुंदर और स्वस्थ बनाता हैं। साथ ही आपके बालों को चमक देता हैं। रात में सोने स पहले बालों पर बादाम के तेल की मसाज जरूर करे।

यदि अब आप ऊपर दी गई बातों को ध्यान में रखेंगे, तो आपके बालों की ग्रोथ नेचुरल तरीके से होगी जिससे आप लंबे और चमकदार बाल पा सकेंगी |

The post स्वस्थ बालों के लिए अपनाएं ये घरेलु नुस्के appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2gHJ7wy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop