रेलवे में हो रही है बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन कहीं मौका चूक न जाए
अगर आप रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं और इसके लिए काफी समय से तैयारी में भी जुटे हैं, तो अब अपने इस सपने को साकार करने का वक्त आ गया है। भारतीय उत्तर रेलवे ने एक बार फिर 4690 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 4434 पद टै्रकमैन, जूनियर इंजीनियर, वेल्डरस, ब्लैकस्मिथ के और 127 पदों पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के लिए रिक्त हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2017 तय की गई है।
रेलवे की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार भर्तियां दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ आदि स्टेशनों के लिए होंगी। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं nr.indianrailways.gov.in हालांकि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का रेलवे में रिटायर्ड रेलवे सिविल इंजीनियर कर्मचारी होना अनिवार्य है।
इस शर्त से यह बात पूरी तरह साफ होती है कि यह पद आम नागरिकों के लिए नहीं हैं। इन पदों के लिए केवल रिटायर्ड रेलवे सिविल इंजीनियर ही आवेदन कर सकते हैं। सके लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के लिए किसी भी तरह के आवेदन फीस नहीं वसूली जाएगी।
The post रेलवे में हो रही है बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन कहीं मौका चूक न जाए appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2xD0Uay
Comments
Post a Comment