नक्सलियों ने की ठेकेदार की हत्या
गया। बिहार में अति उग्रवाद प्रभावित गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के डीहा गांव में आज तडक़े प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवाादी) के उग्रवादियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि संवेदक रामधार सिंह जिले के गुरारू में बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य करा रहे थे। माओवादियों ने कुछ समय पूर्व संवेदक से लेवी की मांगी थी और नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक संवेदक गया के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
The post नक्सलियों ने की ठेकेदार की हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gHQelg
Comments
Post a Comment