sss

; //]]>

अवसाद के कारण महिलाओं में बढ़ जाता है मौत का खतरा

टोरंटो। महिलाओं में अवसाद के कारण मौत का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इस अवसाद के पीछे सामाजिक भूमिकाओं में बदलाव और कई जिम्मेदारियां निभाने का दबाव है। यह निष्कर्ष एक नए शोध के बाद सामने आया है।

इस शोध में 3,410 वयस्कों की 60 साल की मानसिक सेहत के डाटा को देखा गया। इन 60 वर्षों को तीन समयावधि में बांटा गया (वर्ष 1952 से 1967, 1968-1990 और 1991-2011)। शोधकर्ताओं ने पाया कि सभी अवधि के आंकड़े दर्शाते हैं कि हर दशक में पुरषों में अवसाद और उससे पैदा होने वाले मौत के खतरे का संबंध रहा है जबकि महिलाओं में यह स्थिति 1990 के दशक की शुरुआत में उभरने लगी।

शोधकर्ताओं ने बताया कि अवसाद से संबंधित मौत का खतरा उस वर्ष में सबसे ज्यादा था जिस वर्ष अवसाद लाने वाली कोई घटना घटी हो। उन्होंने बताया कि अवसाद का संबंध खराब आहार, व्यायाम की कमी, धूम्रपान और शराब पीने से भी होता है लेकिन इन कारणों से पैदा अवसाद का संबंध मौत के बढ़े हुए खतरे से है यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव, अवसाद से पीडि़त महिलाओं में उभर रहे मौत के खतरे को स्पष्ट करने में मदद कर सकता है। यह शोध कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

The post अवसाद के कारण महिलाओं में बढ़ जाता है मौत का खतरा appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2lb2WO8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop