ब्राइडल ज्वैलरी में छिपी होती है हर राज्य की पहचान
लाइफस्टाइल डेस्क। हमारे देश में अनेक राज्य है और उन राज्यों की अलग-अलग संस्कृति और रीति -रिवाज होते है। राज्य के अनुसार ही उनके कपडे,रीति-रिवाज, परंपराएं, अलग-अलग होती है। और प्रत्येक राज्य अपनी-अपनी संभ्यता और परंपराओं से रंगा हुआ है। हर राज्य की वेशभूषा ही नहीं बल्कि वहां की ज्वैलरी भी अलग- अलग होती है और इतना ही नहीं हर राज्य की दुल्हन का कॉस्ट्यूम और गहने भी अलग-अलग तरह के होते है आइए जानते है कि कौन-कौन से राज्य में शादी में दुल्हन किस करह की ज्वैलरी पहनती है?……
(1) महाराष्ट्र की मुंडावल्या :-
आपको बता दें कि महाराष्ट्र रीति – रिवाजों के मामले में सबसे आगे है और यहां शादियां भी बहुत ही में रीति-रिवाज के साथ की जाती है। शादी के समय दुल्हा-दुल्हन को पहनाई जाने वाली ज्वैलरी को मुंडावल्या के नाम से जाना जाता है। और यह ज्वैलरी बहुत ही खास और आकर्षक होती है यह मोतियों से बनी हुई होती है। ऐसा माना जाता है कि शादी के बंधन में बंधने से पहले इन दोनों के माथे पर जब मुंडावल्या बंध जाता है और इसका मतलब यह होता है कि वे दोनों अब शादी के वचन लेने लिए तैयार है।
(2) उत्तर प्रदेश का पासा :-
उत्तर प्रदेश की पासा ज्वैलरी बहुत ही आकर्षक होती है और यह पासा मांग टीके की तरह ही सिर पर लगाया जाता है। लेकिन इसे सिर पर साइड में लगाया जाता है। यह ज्वैलरी इतनी फैमस है कि इसको उत्तर प्रदेश की दुल्हनें ही नहीं बल्कि और भी कई राज्यों की दुल्हनें पसंद करती है और इतनी पसंद करती है कि शादी की ज्वैलरी में इसको जरूर शामिल करती है।
(3) हिमाचल प्रदेश का नथ :-
हिमाचल प्रदेश की दुल्हनों द्वारा पहनी जाने वाली ज्वैलरी में नथ को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। और यही नहीं बड़ी नथ ही यहां की दुल्हनों की खास पहचान होती है। हिंदू समाज में जब भी कोई शुभ काम होता है तो आपने भी महिलाओं को नथ पहनें हुए देखा होंगा ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में नथ पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है।
(4) हैदराबाद का सतलड़ा :-
सतलड़ा हैदराबाद की बहुत ही फैमस ज्वैलरी है। जैसा कि नाम से ही ज्ञात है कि सतलड़ा एक तरह का नेकलेस होता है, जिसके सात लड़ियां होती है। और शादी में दुल्हनें रॉयल लुक पाने के लिए इस तरह का नेकलेस पहनना बहुत पसंद करती है। यह सतलड़ा मोतियों से बना हुआ होता है और इसकी डिजाइन भी बहुत ही आकर्षक होती है यही नहीं यह सात लड़ियां नाभि तक लंबी होती है।
The post ब्राइडल ज्वैलरी में छिपी होती है हर राज्य की पहचान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i7R4I4
Comments
Post a Comment