sss

; //]]>

कुलगाम में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार शाम कुलगाम में नंदीमार्ग पर एक पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां खुर्शीद अहमद नाम के पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी बचकर निकल भागने में कामयाब रहे। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं और आतंकवादियों को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है।

The post कुलगाम में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी शहीद appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ymElZL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop