भीड़ के सामने रेप, कोड़ों से पीटा, सिर कलम कर पी गए खून
हाल ही डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गों का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। यहां एक महिला का भीड़ के सामने रेप किया गया, उसे कोड़ों से पीटा गया, फिर उसका सिर कलम कर दिया गया। इतना ही नहीं कातिलों ने उसका खून भी मुंह लगाया। इस हैवानियत भरी घटना को सुनकर ही जहां रोंगटे खड़े होते हें, वहीं वहां मौूद भीड़ केवल इस जघन्य अपराध को होते हुए देखती रही। इतने लोगों में से महिला को बचाने एक भी व्यक्ति आगे नहीं आया। जब आपको इस मामले की वजह का पता चलेगा तो आपका खून भी खौल उठेगा।
दरअसल इस महिला का गुनाह केवल इतना था कि इसे सरकार विरोधी विद्रोहियों के ग्रुप को वर्जित मछली खिला दी थी। हैवानों की बर्बरता की यह कहानी इतनी ही नहीं थी। उन्होंने महिला की हत्या की और फिर उसका खून भी पीया। इस सारे घटनाक्रम में भीड़ में मौजूद कुछ नौजवान भी शामिल थे, जिन्होंने महिला का खून पीया। इस दौरान इस भयावह कृत्य को देख तमाशबीन बनी भीड़ जश्न मनाती रही।
यह घटना तो करीब पांच माह पुरानी है, लेकिन हाल ही इसका एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यह घटनाक्रम इसी साल अप्रेल का बताया गया है। यह वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको इसे दिखा भी नहीं सकते। बताया जा रहा है कि यह महिला और उसका बेटा रेस्त्रां चलाते थे, महिला ने अपने रेस्त्रां में विद्रोहियों के एक ग्रुप को मछली परोसी थी, इसे विद्रोही वर्जित मानते हैं। विद्रोहियों ने महिला के साथ उसके सौतेले बेटे का भी सिर कलम कर उसे मार दिया।
बताया जा रहा है कि पहले महिला और उसके सौतेले बेटे को घसीटते हुए स्टेज पर लाया गया, जहां महिला के सौतेले बेटे को उसका रेप करने पर मजबूर किया गया। इस दौरान दोनों की कोड़ों से पिटाई की गई। रेप के बाद महिला और उसके सौतेले बेटे दोनों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इसके बाद कुछ चश्मदीदों ने सामने आकर यह बयान दिया कि कई विद्रोहियों और भीड़ में शामिल लोगों ने महिला और उसके बेटे का खून पीया।
The post भीड़ के सामने रेप, कोड़ों से पीटा, सिर कलम कर पी गए खून appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2yZwvEt
Comments
Post a Comment