sss

; //]]>

खुद की आत्मकथा नहीं लिखेंगी तब्बू

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर तब्बू का कहना है कि वह खुद की आत्मकथा नहीं लिखेंगी। बॉलीवुड के कई सितारे अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं। तब्बू ने आत्मकथा लिखने की बात पर साफ कहा कि वह कभी भी अपने ऊपर कोई किताब नहीं लिखेंगी। तब्बू ने कहा, मैं अपने बारे में कभी कोई किताब नहीं लिखूंगी। तब्बू ने हाल ही में प्रदर्शित रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ काम किया है।

तब्बू ने कहा, अजय के साथ मैंने जितनी भी फिल्मों में काम किया उनमें ‘विजयपथ’ सबसे खास फिल्म है… क्योंकि मेरे करियर की शुरुआत हुई है उस फिल्म से। मुझे फेम और सफलता उसी फिल्म से पहली बार मिली थी। खुद का प्रॉडक्शन हाउस खोलने की बात पर तब्बू ने कहा, मुझे अपना प्रॉडक्शन हाउस खोलने का कोई भी इंट्रेस्ट नहीं है। सच कहूं तो मुझे काम करने का ही इतना ज्यादा शौक नहीं है।

इसलिए मैं सिर्फ अपने लोगों के साथ काम करती हूं और करना भी चाहती हूं, जहां मैं सिर्फ इंजॉय कर सकूं। ऐसे में आप पूछ रहे हैं प्रॉडक्शन हाउस खोलने का भी हेडेक लूं तो यह मुझसे नहीं होगा। तब्बू ने कहा, अभी और भी बहुत कुछ बाकी है मेरे अंदर है, जिसे अभिनय से निकला जा सकता है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं वैसे ही आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ती है और समय के साथ समझदारी भी बढ़ती है। समय के साथ आपके अनुभव से किसी चीज के बारे में आपका नजरिया और काम करने का ढंग भी बदलता है। हर मोड़ पर नए ढंग के साथ खुद को पेश करना चाहिए और ऐसा हो जाए तो बहुत अच्छा होता है, मैं हमेशा ऐसे ही काम करती रहूंगी।

The post खुद की आत्मकथा नहीं लिखेंगी तब्बू appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2h0eE9Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop