sss

; //]]>

ये हैं देश की सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली महिला!

हिसार। देश में सबसे संभवत: सबसे अधिक उम्र में मां बनने वाली 79 वर्षीया राजो देवी को आज यहां सम्मानित किया गया। राह ग्रूप फाउंडेशन ने यहां आयोजित कार्यक्रम में राजो देवी को ऑल टाइम मोटीवेशन अवार्ड से समानित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मिसाल कायम करने वाले दस बुजुर्गों को समानित किया गया। हरियाणा के जींद जिले के अलेवा गांव की निवासी राजो देवी नौ साल पहले 70 साल की उम्र में इन विट्रो फर्टीलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक के उपयोग से मां बनी थीं।

सम्मान समारोह के दौरान 79 वर्षीय राजो देवी और उनकी नौ वर्षीय बेटी नवीन सभी के आर्कषण का केन्द्र बनी रही। जीवन के सात दशक बाद राजो देवी ने आईवीएफ तकनीक से मां बनने की सोची थी तो शुरू में हरियाणा और पंजाब के कई डॉक्टरों ने इसे ‘असंभव’ करार दिया था। उम्र के अलावा राजो देवी शारीरिक रूप से बेहद कमजोर भी थीं। राजो देवी ने जब हिसार के चिकित्सक अनुराग बिश्रोई से संपर्क किया तो वह उनके हौसले को देखकर यह चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए। आमतौर पर ऐसे मामलों में आईवीएफ तकनीक कम ही कारगर साबित होती है, दूसरा यदि ऐसा हो भी जाए तो महिला की डिलीवरी के वक्त यदि सिजेरियन ऑपरेशन की जरुरत पड़ जाए तो महिला के जीवित या स्वस्थ रहने के बहुत ही कम अवसर होते हैं।

मगर राजो देवी ने अपने बुलंद हौसले के बल पर एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। समारोह में ठेठ हरियाणवी अंदाज में उन्होंने कहा कि मां न बनने के तानों से वह परेशान जरूर हुईं, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। साथ ही उसने अपने पति बालाराम को भी टूटने नहीं दिया। उनकी इसी उम्मीद व विश्वास को विज्ञान की मदद से ऐसा मुकाम मिला कि लोग आज उनकी मिसाल देते हैं। राजो देवी ने कहा, यदि हम सभी जिंदगी में किसी प्रकार की कमी से परेशान होने की बजाय उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास करें तो हमारा मजाक उड़ाने वाले हमारे समर्थक बन जाएंगे।

The post ये हैं देश की सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली महिला! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zIa72O

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop