दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या
बांका। बिहार में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के तरपतिया गांव में आज दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तरपतिया गांव निवासी राजेश राय की शादी डेढ़ साल पूर्व बांका थाना के लीला गोड़ा गांव की रहने वाली सोनी देवी (30) के साथ हुयी थी।
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर सोनी को प्रताडि़त किया करते थे। इसी को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मृतका के परिजनों ने संबंधित थाना में पति समेत छह लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
The post दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gZPiJf
Comments
Post a Comment