नासिक में ट्रॉली पलटी, सात महिलाओं की मौत
नासिक। नासिक जिले के मालेगांव तालुक के धाल्वी विहिर गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली के झील में गिरने के मामले में दो और शवों के मिलने से इस दुर्घटना में मरने वाली महिलाओं की संख्या सात हो गयी।
वाडनेर खाकुर्दी पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस दुर्घटना में मरने वाली महिलाओं में उषाबाई गणेश भडाने, संगीता गोरख भडाने, रोहिणी रमण शेलर, आशाबाई जगन्नाथ मल्के, सुनंदा रघुनाथ शेलर, संगीता किशोर महाजन और रंजना किसान म्हाले शामिल हैं। घायलों का इलाज मालेगांव सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
वाडेल गांव की कुल 22 महिलाएं एक खेत में काम करने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रही थीं। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर झील में जा गिरी। निकिता सोनावाने(17) नाम की एक पीडि़ता ने किसी तरह झील से बाहर निकल कर मदद के लिए शोर मचाया। बाद में आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए।
The post नासिक में ट्रॉली पलटी, सात महिलाओं की मौत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xm3XES
Comments
Post a Comment