sss

; //]]>

जानिए आलसी लोग किस तरह से घटाएं अपना वजन

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल अधिकतर लोग अपने बढ़ते हुए मोटापे को लेकर काफी परेशान रहते है। लेकिन कुछ लोग के पास समय का अभाव होता है तो कुछ लोग बहुत ही आलसी होते है। इसलिए वे न तो जिम जाते और ना ही एक्सरसाइज करते। बहुत से लोगों का यह मानना होता है कि जिम, एक्सरसाइज और याेग करने से ही वजन कम होता है। लेकिन एेसा बिल्कुल नहीं है। अगर अाप भी आलसी है और ये सब काम नहीं करते है तो घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिनको अपनाकर आप इस समस्या से जल्द ही छूटकारा पा सकते है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में …

(1) मौसम्बी :-


मौसम्बी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसे खाने से मेटाबोलिज्‍म ठीक रहता है और कैलोरी बर्न हाेती है। इसका सेवन करने से शरीर में ग्‍लूकोज की पर्याप्‍त मात्रा बनी रहती है। यह बहुत ही आसान उपाय है।

(2) स्टेबिलिटी बॉल :-
स्टेबिलिटी बॉल का इस्तेमाल करकें भी आप दिन में 260 तक अतिरिक्त कैलोरी बर्न कर सकते हैं और यह एक फन एक्टिविटी भी है। इसके इस्तेमाल से आप अपना वजन जल्द ही घटा सकते है।

(3)च्युइंग गम चबाएं :-


च्युइंग गम चबाने से भी आप इस समस्या से छूटकारा पा सकते है। आपको बता दें इसे चबाने से भूख भी कम लगती है और अाप काफी सारी कैलोरी बर्न कर सकते है। यह बहुत ही आसान उपाय है।

(4) स्पाइसी फूड :-
अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो स्पाइसी फूड का सेवन करें। मसालेदार भोजन भी कैलोरी को तेजी से बर्न करने में सहायक होता है। इसे पचाने में शरीर को ज्‍यादा ऊर्जा लगानी पड़ती है। इसलिए आपका वजन जल्द ही कम हो जाएगा।

(5) ग्रीन टी :-


ग्रीन टी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है। यह हमारे शरीर को हेल्‍दी बनाएं रखता हैं और वजन भी बढ़ने नहीं देता।

The post जानिए आलसी लोग किस तरह से घटाएं अपना वजन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2gFavb2

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop