जानिए ! आखिर किन महीनों में शादी करने वाले कपल्स होते हैं रोमांटिक ?
लाइफस्टाइल डेस्क। शादी हर किसी की लाइफ का सबसे अहम पल होता है। सभी लड़कियां अपने होने वाले पार्टनर के बारे में सपने देखती है। शादी के बाद हर किसी की लाइफ में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आते है लेकिन उनसे समझौता करकें और अपने पार्टनर के साथ तालमेल बैठाकर चलना पड़ता है। आप भी यह जानते है कि शादी से पहले लड़के- लड़कियों की कुंडली का मिलान किया जाता है। शादी में राशियों और कुंडली का काफी महत्व होता है। वैसे ही यह बात भी मायने रखती है कि आप शादी किस महीने में कर रहे है। अगर कोई कपल्स गलत महीने में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते है तो उन्हें सारी उम्र कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको यही बताने जा रहे है कि किन महीनों में शादी करने से आपकी शादीशुदा जिंदगी सफल हो सकती है। आइए जानते है उन महीनों के बारे में….
(1) जनवरी-फरवरी :-
आपको बता दें कि जो कपल्स इस महीने में शादी करते है वे अपनी लाइफ को काफी साधारण तरीके से जीते है लेकिन यह एक-दूसरे को हमेशा सरप्राइज देते ही रहते है। और हमेंशा एक- दूसरे की केयर करते है। इस महीने में शादी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
(2) मार्च-अप्रैल :-
जिन कपल्स की इस महीने में शादी होती है वे वह अपनी मैरिड-लाइफ को काफी रोमांटिक तरीके से जीते है। और यही नहीं वह अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का अच्छे से ध्यान ऱखते है। और अपने पार्टनर का हमेंशा ख्याल रखते है। जो कपल्स इस महीने में शादी करते है वे बहुत ही खुशनसीब होते है।
(3) मई-जून :-
ऐसा माना जाता कि जो लोग इस महीने में शादी करते है वह अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए कोई भी काम कर सकते है। लेकिन कभी-कभी इनको गुस्सा भी जल्दी आ जाता है और उनका व्यवहार बिल्कुल अलग हो जाता है।
(4) जुलाई-अगस्त :-
जो कपल्स इस महीने में शादी करते है वे एक -दूसरे की काफी केयर करते है। और यही नहीं यह अपने भविष्य के बारे में भी अधिक सोचते है और अपने बच्चों और परिवार वालों को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते है। शादी करने के लिए यह महीना बहुत ही खास होता है।
(5 )सितंबर-अक्टूबर :-
आपको बता दें कि इस महीने में शादी करने वाले कपल्स को एक-दूसरे को जरुरत से ज्यादा प्यार देते है। और घूमना-फिरना तो मानों की इनकी आदत होती है। शादी के लिए यह महीना भी काफी शुभ होता है।
(6) नवंबर-दिसंबर :-
जिन कपल्स की नवंबर-दिसंबर में शादी होती है वे सबसे परफैक्ट कपल्स माने जाते है। और हर कोई चाहता है कि उनकी शादी इस दो महीनों में ही हो। क्योंकि जो कपल्स इन महीनों में शादी करते है, वह परफैक्ट कपल्स कहलाते है।
The post जानिए ! आखिर किन महीनों में शादी करने वाले कपल्स होते हैं रोमांटिक ? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ylQUoc
Comments
Post a Comment