ये हैं दुनिया के सबसे महंगे सेंडल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
रोचक डेस्क। अक्सर आपने कई महंगे सेंडल पहने होंगे जो अच्छी मटीरियल से तैयार किये होंगे। परन्तु क्या आपने कभी किसी ऐसे सेंडल के बारे में सुना हैं जो सोने से बने हो। आज हम आपको बताते हैं सोने से बने इन सैंडलस के बारे में। इनको देखकर आपको लगेगा कि इतने कीमती सैंडल को मात्र एक दो लोग खरीदार ही खरीदते होंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं हैं जो सोने के सैंडल बनवाने के शौकिन हैं।
OMG: इस ग्रह पर कभी भी कदम नहीं रख पाऐगा इंसान, जानिए…
बता दें कि इस सोने के सेंडल की कीमत 100 करोड़ रुपए हैं, अब भी सोच में होंगे की भला कोई इंसान इतनी महंगी चीज को पैरों में कैसे पहन सकता हैं। इस बेशकीमती सैंडल को ब्रिटेन के एक डिजाइनर द्वारा तैयार किया जाता हैं। हाल ही में डिजाइनर डेबी विन्घम ने दुनिया की सबसे महंगी सैंडल बनाई हैं। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए बताई गई हैं। इसकी चर्चा न सिर्फ ब्रिटेन में बल्कि दुनियाभर में हो रही हैं। बता दें कि फिलहाल इस सैंडल का अभी तक कोई खरीदार नही मिल पाया हैं परन्तु अगर इसे कोई खरीदता हैं तो वह अपने आप में एक अजूबा होगा। डिजाइनर डेबी ने इससे पहले दुनिया की सबसे महंगी ड्रैस बना कर चर्चा में आए थे।
जानिए इसकी खासियत
इस सोने के सैंडल पर रेयर पिंक और ब्लू डायमंड्स लगाए गए हैं। इन डायमंड्स में से एक की ही कीमत 8.5 लाख रुपए हैं। इसके अतिरिक्त इस पर 3 कैरेट के व्हाइट डायमंड्स भी लगाए गए हैं। पूरे सैंजल को सोने के धागे से बुना गया है। इसकी सेंडल की खूबसूरती और बढ़ाने के लिए इसके लेदर वाले भाग पर 24 कैरेट गोल्ड से पेंट किया गया हैं। बता दें कि डेबी विन्घम ने इसे किसी के बर्थडे के लिए ऑर्डर पर तैयार किया हैं। यह सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक वीडियो से मिली हैं।
Source: Google
The post ये हैं दुनिया के सबसे महंगे सेंडल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2lt4l2A
Comments
Post a Comment