sss

; //]]>

तुम्हारी सुलु को लेकर खुश हैं विद्या बालन

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर विद्या बालन अपनी आगामी फिल्म तुम्हारी सुलु को लेकर बहुत खुश हैं। विद्या बालन की इस साल फिल्म बेगमजान आई थी। अब विद्या अपनी आने वाली फिल्म तुम्हारी सुलु को लेकर तैयार हैं। फिल्म तुम्हारी सुलु का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। विद्या बालन ने माना कि वह लंबे वक्त से ऐसे किरदार निभा रही थी जो गंभीर थे। इसके चलते वह उन किरदारों को करने के दौरान हंस या मुस्कुरा नहीं सकती थी।

 

2.0 में रजनीकांत से टकराने के लिए अक्षय ने बदली आवाज

 

 

विद्या बालन ने कहा , मैंने पिछले कुछ समय से पर्दे पर मनोरंजनात्मक भूमिकाएं नहीं निभाई हैं। कुछ गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन मैंने तुम्हारी सुलु फिल्म में काम करने के दौरान बहुत आनंद लिया है। क्योंकि फिल्म में लडक़ी खुद मुस्कुराती है, हंसती है और हंसाती भी है। मुझे बहुत खुशी मिलती है कि जब इस प्रकार की भूमिकाएं करने को मिलती है, जिनमें हंसने और मुस्कुराने का अवसर मिलता है।

 

मुझे इस फिल्म में काम कर यह सब करने का मौका मिला, जो मैं इतने दिनों से ढूढ़ रही थी और मिस कर रही थी। तो मुझे इस बात की खुशी है। ‘गौरतलब है कि फिल्म तुम्हारी सुलु में विद्या बालन एक रेडियो जॉकी की भूमिका निभा रही हैं। साथ ही इस फिल्म में वह एक गृहणी की भूमिका में भी हैं।

The post तुम्हारी सुलु को लेकर खुश हैं विद्या बालन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yrcGZa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop