sss

; //]]>

जानिए हनुमान जी की पूजा कब और कैसे करें?

ज्योतिष डेस्क। भगवान हनुमान जी, हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथ रामायण में एक पौराणिक वर्णन है। शिव पुराण के मुताबिक हनुमान जी को भगवान शिव का दसवां रूप माना जाता है। साधारण रूप से हनुमान प्रतिमा को चोला चढ़ाते हैं। हनुमानजी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंगलवार को तथा शनि महाराज की साढ़े साती, अढैया, दशा, अंतरदशा में कष्ट कम करने के लिए शनिवार को चोला चढ़ाया जाता है।

शनिदेव को करना हो प्रसन्न तो अपनाएं ये उपाय

 

साधारण रूप से मान्यता इन्हीं दिनों की है, परन्तु दूसरे दिनों में रवि, सोम, बुध, गुरु, शुक्र को चढ़ाने का निषेध नहीं है। चोले में चमेली के तेल में सिन्दूर मिलाकर प्रतिमा पर लेपन कर अच्छी तरह मलकर, रगडकर चांदी या सोने का वर्क चढ़ाते हैं। इस प्रक्रिया में कुछ बातें समझने की हैं। पहली बात चोला चढ़ाने में ध्यान रखने की है। अछूते (शुद्ध) वस्त्र धारण करें। दूसरी नख से शिख तक (सृष्टि क्रम) तथा शिख से नख तक संहार क्रम होता है। सृष्टि क्रम यानी पैरों से मस्तक तक चढ़ाने में देवता सौम्य रहते हैं। संहार क्रम से चढ़ाने में देवता उग्र हो जाते हैं। यह चीज श्रीयंत्र साधना में सरलता से समझी जा सकती है। अगर कोई विशेष कामना पूर्ति हो तो पहले संहार क्रम से, जब तक कि कामना पूर्ण न हो जाए, पश्चात सृष्टि क्रम से चोला चढाया जा सकता है। ध्यान रहे, पूर्ण काम संकल्पित हो। सात्विक जीवन, मानसिक एवं शारीरिक ब्रह्मचर्य का पालन अनिवार्य है।

मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

 

हनुमानजी के विग्रह का पूजन एवं यंत्र पूजन में बहुत असमानताएं हैं। प्रतिमा पूजन में केवल प्रतिमा का पूजन तथा यंत्र पूजन में अंग देवताओं का पूजन होता है। हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण सर्वसाधारण के लिए सरल उपाय हैं। सुन्दरकांड का पाठ भी अच्छा है, समय जरूर अधिक लगता है। हनुमानजी के काफी मंत्र उपलब्ध हैं।जरूरत के अनुसार चुनकर साधना की जा सकती है। शाबर मंत्र भी हैं, परन्तु इनका प्रयोग गुरुदेव की देखरेख में करना ठीक है। एकदम जादू से कोई सिद्धि नहीं मिलती अत: धैर्य, श्रद्धा, विश्वास से करते रहने पर देवकृपा तय हो जाती है। शास्त्रों में लिखा है- ‘जपात् सिद्धि-जपात् सिद्धि’ यानी जपते रहो, जपते रहो, सिद्धि जरूर प्राप्त होगी। कलयुग में साक्षात देव हनुमानजी हैं। हनुमानजी की साधना से मतलब, धर्म, काम, मोक्ष सभी होते हैं।

The post जानिए हनुमान जी की पूजा कब और कैसे करें? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yFH96Q

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop