… तो इस वजह से सनी लियोनी ने हाथ में लिया था चाकू, जरूर जानें
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड में जो भी घटना घटित होती है वह सोशल मीडिया पर जरूर शेयर होती है। लोगों का यह मानना है कि बॉलीवुड से जुडी सभी बातों और कोई अजब घटना हो जाने पर अपने विचार रखने के लिए सोशल मीडिया एक प्लेटफॉर्म से कम नहीं है। कई जाने-माने सेलेब्रिटीज की भी सोशल मीडिया पर कई खबरे सुनने को मिलती है। यहां तक कि वे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी सोशल मीडिया का सहारा लेते है। हाल ही में सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भयानक बात शेयर की है यह किस्सा सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि उन्होंने इसमें यह बताया है कि सोशल मीडिया ही उनकी जान का दुश्मन बन गया था। आइए जानते है कि आखिर वह क्या किस्सा है ?…
आपको बता दें कि सनी एक एनजीओ से जुडी हुई है जिसका नाम ‘आकांक्षा अगेन्स्ट हैरासमेंट’ है और यह साइबर क्राइम से जुडी हुई घटनाओं पर काम करती है। आकांक्षा अगेन्स्ट हैरासमेंट एनजीओ के एक एक इवेंट दौरान में सनी ने इस बात का खुलासा किया कि एक शख्स ने मुझे सोशल मीडिया पर धमकी दी कि वो मेरे घर आकर मुझे कोई नुकसान पहुंचाएगा। और उस समय में घर में अकेली थी डेनियल भी देश से बाहर गए हुए थे।
यही नहीं सनी ने इस घटना के बारे में यह भी बताया कि मैं उस दिन घर पर अकेली थी। धमकी देने के बाद वह शख्स मेरे घर के बाहर आ गया और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा मैं इतनी डर गयी थी कि मैं हाथ में चाकू लिए दरवाजे के पास काफी देर तक खड़ी रही। इस घटना के बाद मैं इतनी डर गयी थी कि कई दिनों तक मैं इस डर से बाहर नहीं निकल पायी। सनी ने इस दौरान यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर हमारे कई फैन भी है तो कई दुश्मन भी।
इस डर से बाहर निकलने के लिए और यह घटना उनके साथ दुबारा ना हो इसके लिए उन्होंने घर भी बदल दिया। सनी ने इवेंट में यह भी बताया कि कई लोग ऐसे होते है कि थोड़ी देर की पॉपुलैरिटी के लिए वे ऐसा खतरनाक कदम भी उठा लेते है। हमें भूलकर भी हमारी पर्सनल चीजे सोशल मिडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए और यही नहीं हमें ऐसी चीजों के लिए जागरूक होना भी बहुत जरूरी है। आजकल ऐसे किस्से अधिक सुनंने को मिल रहे है कि कुछ लड़के-लड़कियां सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी हरकतों से परेशान होकर सुसाइड करने तक का फैसला ले लेते है।
सनी का यह कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि हर परेशानी में लोग उनका साथ देते है और इसी वजह से उनमें अब इतनी ताकत आ गयी है कि वो अब किसी परेशानी खबराती है। हमेंशा ऐसी परेशानी में लोगों का साथ देना चाहिए और उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। यह खबर मिली है कि सनी लियोनी को दबंग 3 में एक आइटम सॉन्ग करने का ऑफर मिला है। सनी ने एक के बाद एक आइटम सॉन्ग किए है और वे इनकी वजह से बहुत पॉपुलर भी है।
The post … तो इस वजह से सनी लियोनी ने हाथ में लिया था चाकू, जरूर जानें appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yO3KhD
Comments
Post a Comment