तीन युवकों ने अधेड़ को जिंदा जलाया
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में तीन युवकों ने एक अधेड़ को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अधेड़ की बेटी से छेडख़ानी कर रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था।
हालांकि पुलिस मामले की पूरी जांच के बाद असली कारण सामने आने की बात कर रही है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि हटा थाना क्षेत्र के हटा कस्बे में कल शाम तीन आरोपियों राजकुमार साहू, रामकुमार साहू और सचिन साहू ने स्थानीय निवासी नर्मदा साहू को उसके घर के बाहर बुलाया और उस पर केरोसिन डाल कर उसे जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तीनों को कल रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान नर्मदा साहू की बेटी समेत आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई है, सभी ने छेड़छाड़ जैसी किसी भी घटना से इंकार किया है। पूरी जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
The post तीन युवकों ने अधेड़ को जिंदा जलाया appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2h06tu6
Comments
Post a Comment