घर की छोटी सी जगह में भी आसानी से लगा सकते है ये फ्रूट ट्री, बढ़ाएंगे घर की शोभा
लाइफस्टाइल डेस्क। घर की सजावट करना हमारी लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और अगर घर के सामने एक छोटा सा गार्डन लगा लें तो यह हमारे घर की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। घर के गार्डन में तरह-तरह के पौधे लगाने से हमारे घर की शोभा बढ़ जाती है और यही नहीं गार्डन में घूमने से हमारा माइंड भी फ्रेश रहता है और सेहत भी ठीक रहती है। लेकिन कई लोगों के पास घर में गार्डन बनाने की जितनी जगह नहीं होती है इसलिए घर में गार्डन लगाने का सपना अधूरा ही रह जाता है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है कि किन पौधों को आप अपने घर में भी लगा सकते है और घर में गार्डन की ख्वाहिश को पूरा कर सकते है। आइए जानते है कुछ ऐसे पौधों के बारे में ….
(1) सेब :-
कई लोग सेब खाने के बहुत अधिक शौकीन होते है इसलिए अगर वें चाहे तो इन्हें बाजार से न खरीदकर घर पर ही असानी से सेब का पेड़ लगा सकते है। मार्किट में तो फिर भी ताजा सेब नहीं मिलते है लेकिन अगर आप घर सेब का पेड़ लगाते तो आप ताजा सेब का लाभ उठा सकते है। और यही नहीं ताजे सेब का रस पीने से आपकी सेहत और भी ठीक रहेंगी।
(2) अनार :-
अनार का सेवन करना भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। आप इसके पेड़ को घर पर ही नहीं बल्कि जगह के अभाव में आप इसे घर के किसी कोने में भी आसानी से लगा सकते है।
(3) चेरी :-
अधिकतर लोग चेरी खाने के बहुत अधिक शौकीन होते है आप इसके पौधे को अपने घर की बालकनी में भी लगा सकते है। इसे आप घर पर लगाकर टेस्टी चेरी को खाने मजा ले सकते है और साथ ही यह पौधा आपके घर को भी डिफरेंट लुक देंगा। इससे आपका घर बहुत ही आकर्षक लगेंगा।
(4) आड़ू :-
कई लोगों को आड़ू खाने का बहुत अधिक शौक होता है और इस पौधे को जगह के अभाव के कारण आप अपने घर के किसी भी कोने में लगा सकते है। और इस फल की प्राप्ति वसंत ऋतु में ही होती है। इसका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।
(5) खट्टे फल :-
अगर आपको खट्टे फल खाने का शौक है तो आप नींबू, लखाट या किसी और खट्टे फल के पौधे को अपने घर के किसी कोने में लगा सकते है। इससे आपकी खट्टे फल खाने की ख्वाहिश भी पूरी हो जाएंगी और आपके घर को एक आकर्षक लुक भी मिलेगा।
The post घर की छोटी सी जगह में भी आसानी से लगा सकते है ये फ्रूट ट्री, बढ़ाएंगे घर की शोभा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gVQKzB
Comments
Post a Comment