sss

; //]]>

जन्मदिन पर जानिए हार्दिक पांड्या के बारे में अनसुनी बातें!

खेल डेस्क। भारतीय टीम युवा आंलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन के दम पर खुद को टीम का खास सदस्य बनाया है। साल 2017 हार्दिक पांड्या के लिए बहुत अच्छा रहा है। आज हार्दिक पांड्या का जन्मदिन है। 1993 में गुजरात के चोरयासी में पैदा हुए पंड्या ने 2016 में वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद 2017 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्हें टेस्ट में इसी साल श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में वो मैन ऑफ द सीरीज बने।

 

 

मुश्किल रहा है हार्दिक पांड्या का सफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या के परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। 2015 में मुंबई इंडियंस के उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के बाद उनके परिवार के हालात सुधर गई। हार्दिक और उनके बड़े भाई कुनाल पांड्या के क्रिकेट के लिए उनका परिवार सूरत से बड़ौदा तक शिफ्ट हो गया था।

 

सुबह शाम मैगी खाकर करते थे गुजारा

पांड्या ने एक सांक्षात्कार बताया था कि घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण वो सुबह-शाम दोनों वक्त सिर्फ मैगी खाते थे। घर में पैसों की तंगी के कारण उन्हें दोनों टाइम मैगी खानी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि मैगी उन्हें बहुत पसंद थी। उन्होंने कहा कि वो क्रिकेट किट मांग कर इस्तेमाल किया करते थे। परन्तु अब पांड्या जो चाहते हैं वो खा सकते हैं और खरीद सकते हैं।

 

 

 

आर्थिक हालात नहीं थे ठीक
पांड्या ने बताया कि साल 2010 में उनके पिता को एक रात में 2 बार हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनके पिता की सेहत ठीक ना होने के कारण उनके पिता को नौकरी छोडऩी पड़ी। उन्होंने कहा कि नौकरी छोडऩे के बाद घर की आर्थिक हालत और खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में दोनों भाई 400-500 रुपये कमाने के लिए पास के गांव में क्रिकेट खेलने जाते थे। हार्दिक को मैच के लिए 400 और क्रुणाल को 500 रुपये मिल जाया करते थे। जिससे वह घर को चलाते थे। लेकिन अब वो समय बीत चुका है।

 

Image result for hardik pandya

 

नौवीं कक्षा में हो गए थे फेल

स्कूल के दिनों में हार्दिक पांड्या नौवीं क्लास की परीक्षा में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस दिया।

 

Image result for kiran more and hardik pandya

 

किरन मोरे ने नहीं ली फीस

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरन मोरे ने हार्दिक पांड्या और उनके भाई कुनाल पांड्या को क्रिकेट के गुर सिखाने के लिए पहले तीन साल तक कोई फीस नहीं ली थी। बता दें कि दोनों पांड्या भाई बड़ौदा में किरन मोरे की अकेडमी में क्रिकेट सीखने के लिए जाते थे।
Image result for kiran more and hardik pandya

 

जानिए हार्दिक स्पिनर से कैसे बने तेज गेंदबाज

बता दें हार्दिक पांड्या पहले लेग स्पिन गेंदबाज़ी करते थे, परन्तु बाद में वो एक मीडियम पेसर बन गए और इसका श्रेय भी पांड्या के कोच किरन मोरे को ही जाता है।
Image result for kiran more and hardik pandya

 

पठान का उधार बैट लेकर खेले थे विजय हजारे ट्रॉफी

घरेलू क्रिकेट के शुरुआती दिनों में हार्दिक पांड्या के पास अपना खुद का बल्ला भी नहीं था। उन्होंने 2014 में विजय हज़ारे ट्रॉफी के दौरान इरफान पठान से उनका बैट मांगा और पठान ने इस युवा खिलाड़ी की सहायता अपना बैट दे कर की थी।

 

Image result for kiran more and hardik pandya

 

जॉन राइट की ऐसे पड़ी हार्दिक पर नजर

पांड्या के पहले सूची-ए सीजऩ के दौरान मुंबई इंडियंस के तत्कालीन कोच जॉन राइट की नजर हार्दिक पांड्या पर पड़ी। राइट ने पांड्या को बाद में ट्रायल के लिए बुलाया और ट्रायल के तुंरत बाद ही हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज पर आइपीएल 2015 के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद तो पांड्या ने अपने खेल से सभी को अपना दीवाना बना लिया। पांड्या अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सेलेक्टर्स की नजरों में आए और फिर उन्हें 2016 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टीम इंडिया का भाग बनाया गया।

 

Image result for kiran more and hardik pandya

 

पांड्या के नाम दर्ज़ है ये शर्मनाक रिकॉर्ड

26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में धौनी ने उन्हें 8वां ओवर फेंकने के लिए गेंद थमाई। इस ओवर में पांड्या ने 11 गेंदें फेंकीं क्योंकि उन्होंने पांच वाइड गेंदे फेंकी थीं। पांड्या ने इस ओवर में 19 रन दिए जो कि अपने डेब्यू टी-20 मैच के पहले ओवर में किसी भी गेंदबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड है। हालांकि इसके बाद पांड्या को दो बार और गेंद थमाई गई और उन्होंने दो विकेट लेने में सफल रहे।

 

 

 

 

The post जन्मदिन पर जानिए हार्दिक पांड्या के बारे में अनसुनी बातें! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zdIPBZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop