वास्तुशास्त्र के अनुसार बनाएं घर का प्रवेशद्वार, खूब बरसेगा पैसा
इंटरनेट डेस्क। घर में सुख-समृद्धि होने के लिए वास्तु-शास्त्र में कई चीजे बतायी गयी है। अक्सर आपने भी कई लोगों को यह कहते हुए सुना होंगा कि काफी मेहनत के बावजूद भी उनके घर में काफी तंगी है और उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं है। लोगों की इसके पीछे यह धारणा है कि अगर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है तो यह माना जाता है कि घर में लक्ष्मी का निवास है। वास्तु के अनुसार ही घर का मुख्यद्वार लगवाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर का भाग्य प्रवेशद्वार पर लिखा होता है और सीधा असर घर में रहने वालों पर पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि घर बनवाते या खरीदते समय मुख्यद्वार से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ….
(1) इस बात का हमेंशा ध्यान रखें कि घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ नहीं होना चाहिए। और वास्तु के अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा में घर का मुख्य द्वार होना सबसे अच्छा माना जाता है।
(2) अगर आप भी नया घर खरीदने वाले है तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उस घर में दो बाहरी दरवाजे एक दूसरे के सामने ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि वास्तु में इसके बारे में यह बताया गया है कि जब दोनों गेट एक-दूसरे के सामने होते है तो यह माना जाता है कि उस घर में जितनी तेजी से धन आता है, उतनी ही तेजी से चला भी जाता है।
(3) और घर बनवाते या खरीदते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि मेन गेट कभी भी बीच में नहीं होना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसके बारे में यह बताया गया है कि जिस दीवार के साथ आप मेन गेट बनवाना चाहते है, पहले उस दीवार को नौ भागें में बांटें। इसके बाद भवन में प्रवेश की दिशा से बायीं ओर पांच भाग और दायीं ओर से तीन भाग छोड़कर ही मुख्यद्वार बनवाएं। यह उपाय अपनाने से यह माना जाता है कि इससे घर में आय अधिक होती है और व्यय कम। और ऐसा करने से प्रवेश बड़ा होगा और निकास छोटा। इसलिए अगर आप भी अपने घर में धन -संपदा चाहते है तो इस बात का जरूर ध्यान रखें।
(4) और यही नहीं इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि मुख्यद्वार के सामने कोई भी मंदिर, वृक्ष, कुआं या स्तंभ नहीं होना चाहिए। इसे ‘वास्तु वेध’ कहा जाता है यानी इससे घर में लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार भवन की ऊंचाई से दोगुनी दूरी पर भी ये चीजे नहीं होनी चाहिए।
The post वास्तुशास्त्र के अनुसार बनाएं घर का प्रवेशद्वार, खूब बरसेगा पैसा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i8t0bP
Comments
Post a Comment